उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने
उत्तराखंड : डकैतों को चोरी के वाहन मुहैया कराने वाले एक सहयोगी गैंग का नाम आया सामने
देहरादून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक सहयोगी गैंग का और पता चला है। यह गैंग इन डकैतों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता है। पुलिस इस गैंग के बदमाशों को खोजने के लिए भी बिहार में दबिश दे रही है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने आए दो और बदमाशों के नामों का खुलासा हुआ है। इनमें अविनाश नाम के बदमाश के खिलाफ बिहार में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य घटना करने के बाद अपना हुलिया बदल लेते हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल होता है।
बता दें कि राज्य स्थापना दिवस के दिन राजपुर रोड पर हुई रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने बिहार के वैशाली से अभिषेक नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। यह वही बदमाश है जो वीड...








