उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी
उत्तराखंड के सभी मदरसों में अब पढ़ाया जायेगा राष्टवाद का पाठ, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दी जानकरी
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड का हर मदरसा राष्ट्रवाद से जुड़ेगा। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे देश के भविष्य हैं, उनके साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मदरसों के सत्यापन को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, किसी से ज्यादती नहीं होगी और जहां गलत होगा, उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
लव जिहाद व लैंड जिहाद के मामले में सरकार बेहतर कर रही है। यह उनके लिए जरूरी भी है, जो गलत कर रहे हैं। मंगलवार को भगत सिंह कॉलोनी स्थित मदरसा बोर्ड कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष बनने के बाद मुफ्ती शमून कासमी ने पहली बार बोर्ड के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में सदस्यों ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए शीघ्र भुगतान, समकक्ष की मान्यता, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम ...








