Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण

उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को वीरो की भूमि और जनरल बिपिन रावत को रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा, देश के लोग स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को, जनरल के रूप में, सीडीएस के रूप में और उत्तराखंड के निवासी के रूप में जानते हैं, लेकिन जिन लोगों ने उन्हें बहुत नजदीक से देखा है, वह जानते हैं कि वह शौर्य, साहस और शालीनता के अद्भुत संगम थे। यह तीनों चीजें उसी के भीतर हो सकती हैं जो आध्यात्मिक हो। उन्होंने यह बात यहां द टौंस ब्रिज स्कूल में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। रक्षा मंत्री ने कहा, सरकार के रूप में हमारा भी यह हमेशा प्रयास रहता है कि सैनिकों की गरिमा को बनाए रखें। राष्ट्र की सुरक्षा में जो उनका योगदान है, उसे स्मरण करें। आज यदि भारत लगातार विकास कर रहा है, ...
उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून एयरपोर्ट पर टर्मिनल फेज टू भवन बनकर तैयार, सीएम धामी बुधवार को करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू बिल्डिंग का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ दिल्ली से वर्चुअल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुडेंगे। फेज टू के निर्माण के बाद टर्मिनल 10 गुना बड़ा हो गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ बीते शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण अब बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा। जिसके बाद फेज वन बिल्डिंग को प्रस्थान और फेज टू को आगमन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। नई बिल्डिंग में चार एयरोब्रिज भी बनाए गए हैं। जिससे हवाई यात्री धूप और बारिश से बचते हुए विमानों तक आवाजाही कर सकेंगे। फेज वन और टू के टर्मिनल को करीब 460 करोड़ की लागत से बनाया है। जिसका करीब दो साल पहले निर्माण...
उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल इन जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को देहरादून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। सोमवार को हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पहाड़ों पर कड...
उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय

उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: 14 फरवरी को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र की तारीख और स्थान किया जाएगा तय प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को होगी, जिसमें बजट सत्र पर होगा निर्णय होगा। बजट सत्र की तारीख व स्थान तय किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो या देहरादून में, यह प्रदेश सरकार को तय करना है। अभी तक बजट सत्र आहूत करने के बारे में विपक्ष के साथ प्रदेश सरकार ने कोई चर्चा नहीं की है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, इसी माह के अंत तक बजट सत्र कराने की चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने बजट सत्र की तिथि तय नहीं की है। बजट सत्र के लिए समय कम है। कहा, बजट सत्र कहां कराया जाए, यह सरकार को तय करना है। लेकिन, बर्फबारी व बारिश को देखते हुए सत्ता और विपक्ष के विधायकों...
उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा शुष्क मौसम और चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे समय से पहले ठंड की विदाई होने लगी है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी का दूसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ और पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों म...
उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में गरमाई सियासत, विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात हल्द्वानी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेता राजभवन पहुंचे। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंका। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो स...
उत्तराखंड: प्रदेश में धूप खिलने से मिलने लगी राहत, अब दिन में तेजी से चढ़ेगा पारा सुबह-शाम बनी रहेगी ठिठुरन

उत्तराखंड: प्रदेश में धूप खिलने से मिलने लगी राहत, अब दिन में तेजी से चढ़ेगा पारा सुबह-शाम बनी रहेगी ठिठुरन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश में धूप खिलने से मिलने लगी राहत, अब दिन में तेजी से चढ़ेगा पारा सुबह-शाम बनी रहेगी ठिठुरन दून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में ठंड से राहत है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने से सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्के कुहासे का प्रभाव बना रह सकता है। दून में शुक्रवार (9 फरवरी) को सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। हालांकि, दिनभर चटख धूप खिली रही। शाम को भी हल्की धुंध के बीच सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। प्रदेशभर में चटख धूप खिलने से मसूरी समेत तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड स...
उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी का होमवर्क देखेंगी। 10 व 11 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 10 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के विधायकों, पूर्व मंत्री व विधायक व 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। 11 फरवरी को जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसी दिन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 2019 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्र...
उत्तराखंड : भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा

उत्तराखंड : भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया। दो दिन लंबी चर्चा, बहस और तर्कों के बाद बुधवार की शाम सदन में विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ। विपक्ष ने चर्चा के दौरान बिल प्रवर समिति को भेजने की सिफारिश की थी। उसका यह प्रस्ताव भी ध्वनिमत से खारिज हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बिल से समाज का भेदभाव, कुरीतियां खत्म होंगी। कहा, इस कानून में संशोधन की भी गुंजाइश होगी। पास होने के बाद अब बिल राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, जहां से मुहर लगने के बाद यह कानून राज्य में लागू हो जाएगा। सभी विधिक प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। विधेयक में सभी ...
उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर गर्मजोशी से स्वागत के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्णिम देवभूमि परिषद द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बडी संख्या में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने के लिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने राज्य विधान सभा में नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता की शक्ति बताते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने ...