Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल प्रस्तुत किया जाना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसको लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को शांति भंग करने की संभावना को देखते हुए दून पुलिस ने 150 से अधिक व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें पाबंद मुचलका करने को लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। समान नागरिक संहिता बिल को लेकर कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे शहर में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना जताई जा रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए दून पुलिस ने अपने इंटरनेट मीडिया सेल को भी सतर्क कर दिया है, वहीं आमजन से फीडबैक लिया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया, इंटेलिजेंस व आमज...
उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड

उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की वाहवाही ,सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ यूसीसी इन उत्तराखंड उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिलने लगी। दिनभर नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन को देवभूमि से धामी सरकार सच में बदल रही है। शुक्रवार को जैसे ही यूसीसी की कमेटी ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा तो सोशल मीडिया में हैशटैग यूसीसी इन उत्तराखंड तेजी से ट्रेंड हो गया। देखते ही देखते ड्राफ्ट के समर्थन में देशभर से सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर से लेकर बड़ी शख्सियत, विचारक एवं टिप्पणीकार आगे आ गए। सोशल मीडिया में ट्वीट, पोस्ट, शेयरिंग, ग्रफिक्स, वीडियो के साथ यूसीसी पर धामी सरकार के निर्णय का सम...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम

उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संसद में पेश अंतरिम बजट को गतिशील और विकासोन्मुखी बताया। कहा, वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देने में सहायक सिद्ध होगा। समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, कृषि, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों को नए आयाम प्रदान करेगा। कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का...
उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी

उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों को अब एक साथ मिल सकेगा 31 दिन का उपार्जित अवकाश, शासनादेश जारी सरकारी कर्मचारियों को अब सालभर के 31 उपार्जित अवकाश (ईएल) एक साथ मिल सकेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। दरअसल, अभी तक प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश दो हिस्सों में मिलता था। सालभर के 31 अवकाश में से 15 अवकाश एक जनवरी से 30 जून तक और बाकी 16 अवकाश एक जुलाई से 31 दिसंबर तक लेने अनिवार्य होते थे। इसके बाद ये लैप्स हो जाते थे। लंबे समय से कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे कि उपार्जित अवकाश साल में कभी भी एक साथ लेने की सुविधा दी जाए। सीएम ने इस संबंध में आश्वासन दिया था। अब सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने आदेश जारी कर दिया है। 31 दिसंबर तक सभी उपार्जित अवकाश एक साथ लिए जा सकते हैं। 300 से ऊपर के अवकाश को आगामी वर्ष में अग्रेनीत नहीं किया जाएगा। सचिवालय संघ न...
उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ला सकती है। बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की पूरी संभावना है। इधर, वित्त विभाग ने बजट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। बता दें कि बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने हितधारकों के साथ बैठक की थी। इसके साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें ...
उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंची। जहां उन्होंने सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे। इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के ...
उत्तराखंड: फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश को होगा लाभ, उत्तराखंड की झोली में गिरेंगे 4645 करोड़

उत्तराखंड: फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश को होगा लाभ, उत्तराखंड की झोली में गिरेंगे 4645 करोड़

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश को होगा लाभ, उत्तराखंड की झोली में गिरेंगे 4645 करोड़ सशक्त उत्तराखंड की संकल्पना को वर्ष 2025 तक मूर्त रूप देने में डबल इंजन का दम यानी केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र के अंतरिम बजट में केंद्रीय करों में बढ़े हुए राज्यांश और विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में लगभग 4645 करोड़ की राशि राज्य को प्राप्त होगी। साथ में केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं और पूंजीगत मद के बजट में प्रस्तावित की गई बड़ी वृद्धि का लाभ उत्तराखंड में अवस्थापना विकास कार्यों की गति बढ़ने के रूप में दिखाई देगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र के अंतरिम बजट ने देवभूमि उत्तराखंड के उत्साह को बढ़ा दिया है। 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में प्रदेश को मिलने वाले राज्यांश में वृद्धि हुई है।...
उत्तराखंड :  जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली गई बैठक 

उत्तराखंड :  जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली गई बैठक 

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड :  जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली गई बैठक देहरादून कल  दिनांक 31 जनवरी 2024, (जि सू का), ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट परिसर में नमामि गंगे योजना के तहत जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में गठित जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में समिति  के संयोजक प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नाीतिशमणी त्रिपाठी एवं  समिति के     नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल  के सयुक्त रूप से समिति की बैठक ली। बैठक में पूर्व दिए गए निर्देशों के क्रम कृत कार्यवाही के क्रम में चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को गंगा घाट की सफाई तथा 72 सीढी को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु नियमित अभियान चलाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश...
उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद जोरदार हिमपात का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार रात से चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जो बुधवार शाम तक जारी रहा। इसके अलावा प्रदेश में करीब ढाई माह बाद कई क्षेत्रों में वर्षा भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आसपास के क्षेत्रों में वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। उत्तराखंड में आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। नवंबर की शुरुआत में हुई हल्की वर्षा के बाद पूरे शीतकाल में सूखे की स्थिति बनी रही। ताजा पश्चिमी विक्षो...
उत्तराखंड : प्रदेश में किस परमिट पर कौन से वाहन चलेंगे, जल्द होगा तय, समिति ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

उत्तराखंड : प्रदेश में किस परमिट पर कौन से वाहन चलेंगे, जल्द होगा तय, समिति ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में किस परमिट पर कौन से वाहन चलेंगे, जल्द होगा तय, समिति ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट प्रदेश में अब जल्द ही परमिट जारी करते समय यह तय किया जाएगा कि कौन से मॉडल के वाहन किस परमिट पर संचालित होंगे। इसके लिए परिवहन मुख्यालय स्तर पर बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस विषय को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में प्रस्तुत करने की तैयारी है। प्रदेश में व्यावसायिक वाहनों के संचालन की समय सीमा तय हो चुकी है। केंद्र के निर्देशों के अनुसार 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों को कबाड़ घोषित किया गया है। नए वाहनों में भी नए वाहन नवीनतम भारत सीरीज के जारी हो रहे हैं। यही वाहन दिल्ली व अन्य राज्यों में जा सकते हैं। उत्तराखंड में अभी कई व्यावसायिक वाहन पुराने मॉडल के चल रहे हैं, जिनकी समय अवधि अभी 15 साल पूर्ण नहीं हुई है। ऐसे वाहन किन म...