Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखंड : राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश जारी आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। जिसके बाद राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उत्तराखंड को आज पहली महिला मुख्य सचिव मिल गई है। सरकार ने आईएएस राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। बुधवार सुबह इसके आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रदेश में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखंड : प्रदेश में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में माइनस में पहुंचा तापमान, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान को धता बताते हुए उत्तराखंड में मौसम का अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। कभी बादलों के बीच वर्षा की उम्मीद जग रही है तो कभी चटख धूप खिलने से पारे में इजाफा। दून में रविवार को आंशिक बादल मंडराते रहे, लेकिन सोमवार को आसमान साफ हो गया। मौसम विभाग की ओर से आज आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी हो सकती हैसोमवार को धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, अब अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। दून में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही सुबह हल्का कुहासा रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में...
उत्तराखंड : मसूरी में शूटिंग करने पहुंचे जयदीप अहलावत, लोगों संग खिंचवाई फोटो

उत्तराखंड : मसूरी में शूटिंग करने पहुंचे जयदीप अहलावत, लोगों संग खिंचवाई फोटो

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मसूरी में शूटिंग करने पहुंचे जयदीप अहलावत, लोगों संग खिंचवाई फोटो मसूरी में चल रही बॉलीवुड फिल्म हवाई फायर की शूटिंग के दूसरे दिन हाथीपांव, झड़ीपानी व किमाड़ी रोड पर यात्रा के दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेता जयदीप अहलावत ने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई व बातचीत भी की। फिल्म में एक हिस्से को नेपाल दर्शाया गया है। ऐसे में सुबह नेपाल की सड़क व पहाड़ के दृश्य हाथीपांव में फिल्माए गए। इसके अलावा अन्नू कपूर, जयदीप अहलावत, मनुऋषि चड्ढ़ा, गोपाल दत्त व अनंत विद्यात के किमाड़ी रोड पर कार से यात्रा करने, लोगों से बातचीत व बीच में रुक कर स्टॉल पर खाना खाने के दृश्य फिल्माए। शूटिंग के बाद अभिनेता जयदीप अहलावत को उनके प्रशंसक मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां की वादियों को खूब सराहा। इंप्रेशन ग्रुप के अतुल पैन्यूली ने बताया कि 27 जनवरी को मालदेवता व रायपुर के बाद 28 को मसूरी ...
उत्तराखंड : राज्य  में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी

उत्तराखंड : राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनेगा संयुक्त कैलेंडर , गठित हुई पांच सदस्यीय कमेटी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं शैक्षिक कार्य दिवस में वृद्धि के लिए शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त रूप से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करेंगे। इसके लिए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति एक माह के भीतर वार्षिक खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार शासन को उपलब्ध कराएगी। शिक्षा मंत्री के शासकीय आवास पर हुई शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विभाग मिलकर खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे, जिसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की...
उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान

उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी द्वारा दिए गए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश के अंतर्गत राजधानी में चलाया गया अतिक्रमणमुक्त अभियान देहरादून कल दिनांक 29 जनवरी 2024, माननीय  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई  के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के  निर्देशन में  अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। कल  घंटाघर-आराघर चौक-मियावाला-कुंआवाला, घंटाघर से प्रिन्स चौक, कांवली रोड-सीमाद्वार आदि स्थानों से  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम ने  46 चालान करते हुए रुपए 34050 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 47 चालान करते हुए, रुपए 20500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 18 चालान करते हुए रुपए 9000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने  संबंधित...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज सीएम धामी समेत शामिल होंगे अन्य बड़े नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा मंगलवार को यहां प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश मीडिया टीम का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी प्रदेश प्रवक्ता, सह मीडिया प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट के साथ सभी जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। कार्यशाला में लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया रणनीति के साथ चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अभी तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर नहीं दिया कोई संकेत बरकार है सस्पेंस मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु का 31 जनवरी को छह महीने का सेवा विस्तार पूरा हो जाएगा। संधु राज्य सचिवालय से विदा होंगे या उन्हें दोबारा सेवा विस्तार मिलेगा इसे लेकर अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक विभाग को कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल सचिवालय के गलियारों में मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर दो नामों की खूब चर्चा हो रही हैं। इनमें पहला नाम डॉ. संधु का ही है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया। उन्हें सेवा विस्तार देने की एक प्रमुख वजह बदरीनाथ और केदरारनाथ धाम में पुनर्निर्माण की परियोजनाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों परियोजनाओं की प्रगति को लेकर पीएमओ सीधे ...
उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं, जिससे वर्षा व बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। साथ ही सर्द हवा चलने से कंपकंपी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता ...
उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश।

उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए निर्देश। देहरादून कल दिनांक 28 जनवरी 2024, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शहर में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाने तथा अभियान की मॉनिटरिंग के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा आज प्रिंस चौक, गांधी रोड, त्यागी रोड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में होटल, रेस्टोरेंट, मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार सदर मोहम्मद शाहदाब एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह, के नेतृत्व में टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया, जिसमें मानकों के अनुसार व्यवस्था एवं गुणवत्ता न होने के फलस्...
उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस ने जांच पूरी कर शासन को सौंप दी है। विजिलेंस को कई दरोगाओं के खिलाफ पैसे देकर भर्ती होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं, जबकि कई दरोगाओं पर आरोप साबित हुए हैं। 20 दरोगा पिछले साल जनवरी से सस्पेंड चल रहे हैं। अब इन दरोगाओं के भविष्य का फैसला शासन में ही किया जाना है। बताया जा रहा है कि जल्द सतर्कता समिति की बैठक में इन दरोगाओं के खिलाफ मुकदमे या अन्य कार्रवाई पर फैसला किया जाना है। गौरतलब है कि मई 2022 में एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली की जांच शुरू की थी। इस जांच में कई आरोपियों और नकल माफिया को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात सामने आई। पता चला कि 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी बड़े पैमाने...