उत्तराखंड: फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश को होगा लाभ, उत्तराखंड की झोली में गिरेंगे 4645 करोड़
उत्तराखंड: फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश को होगा लाभ, उत्तराखंड की झोली में गिरेंगे 4645 करोड़
सशक्त उत्तराखंड की संकल्पना को वर्ष 2025 तक मूर्त रूप देने में डबल इंजन का दम यानी केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र के अंतरिम बजट में केंद्रीय करों में बढ़े हुए राज्यांश और विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में लगभग 4645 करोड़ की राशि राज्य को प्राप्त होगी।
साथ में केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं और पूंजीगत मद के बजट में प्रस्तावित की गई बड़ी वृद्धि का लाभ उत्तराखंड में अवस्थापना विकास कार्यों की गति बढ़ने के रूप में दिखाई देगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र के अंतरिम बजट ने देवभूमि उत्तराखंड के उत्साह को बढ़ा दिया है। 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में प्रदेश को मिलने वाले राज्यांश में वृद्धि हुई है।...








