Wednesday, May 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति

उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब प्रदेश में हो सकेगी वर्चुअल रजिस्ट्री, इन कार्यों के लिए केंद्र ने दी आधार लिंक की अनुमति प्रदेश में अब घर बैठे रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को घर बैठे रजिस्ट्री कराने की वर्चुअल प्रक्रिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब लोगों को भूमि व अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके पास वर्चुअल रजिस्ट्री कराने का भी विकल्प होगा। इससे जहां रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, तो वहीं बुजुर्गों और बीमारों को भी सुविधा होगी। उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। वर्तमान में लेखपत्रों के निबंधन यानी रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने होते हैं। दूरस्थ स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए कार्यालय आकर पंजीकरण कराना संभव नहीं हो पाता है। वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से ऐसा ...
उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी

उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भर्ती के नाम पर जमकर मनमानी जो पद उपनल के दायरे में नहीं, उन पर भी विभागों ने रख दिए अधिकारी प्रदेश में उपनल से भर्तियों के नाम पर विभागों ने जमकर मनमानी की है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई जानकारी चौंकाने वाली है। जो पद उपनल के दायरे में नहीं आते, उन पर भी उपनल से भर्ती करके 50 हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि को आरटीआई में मिली जानकारी से उपनल के नाम पर चल रही मनमानी स्पष्ट हो रही है। वैज्ञानिक से लेकर लाइनमैन, जेई तक के पदों पर भारी भरकम वेतन पर कर्मचारी व अधिकारी रखे गए हैं जबकि उपनल के पदों में ये पद शामिल ही नहीं हैं। कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टिहरी में एसएसओ व लाइनमैन, सिडकुल मुख्यालय देहरादून में स्टेना, जेई, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, एई, विधि असिस्टेंट जैसे पदों पर ...
उत्तराखंड : डीएम सोनिका ने संभाला नगर निगम में प्रशासक का कार्यभार

उत्तराखंड : डीएम सोनिका ने संभाला नगर निगम में प्रशासक का कार्यभार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डीएम सोनिका ने संभाला नगर निगम में प्रशासक का कार्यभार जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम के प्रशासक कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सफाई व्यवस्था पर फोकस शुरू कर दिया है। आगामी निवेशक समिट को देखते हुए उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए निगम को चार जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन के लिए जोनल अधिकारी नामित कर दिए हैं। साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है। जिलाधिकारी सोनिका ने नामित सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि है आवंटित क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के प्रति पूर्णरूप से वह उत्तरदायी होंगे। कहा कि सड़क मार्गों, फुटपाथ, नालियों की सफाई तथा धूल से बचाव हेतु पानी व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, विद्युत पोलों से अव्यवस्थित तारों, केबलों व बैनर इत्यादि को सुव्यवस्थित करवाने के कार्य तत्काल ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने एयरपोर्ट से एफआरआई तक किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण

उत्तराखंड : सीएम धामी ने एयरपोर्ट से एफआरआई तक किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने एयरपोर्ट से एफआरआई तक किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की। रविवार को निरीक्षण कर सीएम धामी ने अधिकारियों को शीघ्र ही सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है। कहा कि यह समिट राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अब तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं। करारों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कहा ...
उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव

उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज की केबिनेट बैठक में रखे जा सकते है कर्मचारी सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। वहीं आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की। दूसरी तरफ पांच राज्यों की विधानसभा के चुनावी नतीजे से उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का आत्मविश्वास ...
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आत्मंतन ने अपने वैलनैस मॉडल के अनुकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ का एमओयू किया साईन वेलनेस सेक्टर में अग्रणी आत्मंतन वैलनैस सेंटर ने उत्तराखण्ड सरकार के साथ 125 करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। आत्मंतन द्वारा यह भावी निवेश तथा सरकार द्वारा लाइसेंस के अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल सिस्टम, राज्य में वैलनैस पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। इससे क्षेत्र में रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। मुंबई रोड शो में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 की एक बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मंतन के सह-संस्थापक एवं निदेशक निखिल कपूर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वैलनैस को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में अपनी तरह पहली इस साझेदारी के तहत देवताओं की भूमि-उत्तराखण...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कहा रोजगार सृजन पर है सरकार का विशेष फोकस देहरादून सहत्रधारा रोड स्थित होटल में कल आयोजित सोशल मीडिया इफ्लुएंसर्स मीट में सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में इफ्लुएंसर्स की एक बड़ी भूमिका है देश विदेश के लोगो के लिए उत्तराखंड तेजी से उभरता हुआ डेस्टिनेशन बन रहा है | हमारे यहाँ चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान , एवं मन को लुभाने वाले मनोरम दर्शनीय स्थान है | सीएम ने कहा राज्य सरकार का विशेष फोकस अब रोजगार सृजन पर है इसी को मध्यनज़र रखते हुए आठ व् नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है | सीएम धामी ने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने अपने माध्यम से देश विदेशदुनिया में इस महा आयोजन का प्रचार प्रसार करे ताकि सब जगह बस डेस्टिनेशन उत्तराखंड ही ट्रेंड हो जाये समिट में अभी एक सप्ताह का समय शेष है तो सभी इस आयोजन को सफल बनाने में अप...
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नगर निगम का कार्यकाल कल होगा खत्म , इससे पहले हुई आखिरी बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर देहरादून नगर निगम का कार्यकाल दो दिसंबर को पूर्ण हो रहा है। इससे पहले निगम की अंतिम बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय बेरोजगारों को देने पर बोर्ड ने स्वीकृति दी। साथ ही नगर निगम के फूड प्लाजा में भी स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही शहर में 14 स्मार्ट वेंडिंग जोन और एक स्मार्ट फूड प्लाजा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को भवन कर में शत-प्रतिशत छूट देने पर भी सहमति बनी। गुरुवार को नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बोर्ड बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। जिसमें महापौर सुनील उनियाल गामा ने डो...
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश फरवरी तक पूरा होगा दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे फरवरी तक दून-मोहंड-सहारनपुर रेललाइन का सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव ने देहरादून के भंडारीबाग में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए जल्द स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में रेलवे से संबंधित बैठक हुई, जिसमें डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार सिंह भी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने रेलवे को हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 24 कोच टर्मिनल बनाए जाने को लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भंडारीबाग आरओबी की रेलवे बोर्ड स्तर पर अटकी स्वीकृति शीघ्र करने को कहा तो डीआरएम ने एक हफ्ते में स्वीकृति का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने देहरादून मोहंड सहारनपुर नई रेलवे लाइन की प्रगति मांगी तो अधिकारियों ने बताया कि फरवरी तक इसका सर्वे पूरा हो जाएगा। डीपीआर कार्य को ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, माला पहनाकर किया श्रमिकों का स्वागत सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने सकुशल बाहर आकर जब खुली हवा में सांस ली, तब जाकर मुख्यमंत्री के आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) का जश्न मना। ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सभी मजदूरों के इगास वाले दिन टनल से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन अचानक ऑपरेशन की राह में बाधा आ गई। तब मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि उनकी असली इगास तब होगी जब सभी मजदूर सुरंग से सकुशल बाहर आ जाएंगे। सीएम धामी ने भैलो खेलकर ईगास मनाया। सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...