दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |
27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक अभी तक उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने यानी डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है।
क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदा...








