Saturday, October 10News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण

उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण प्रदेश सरकार ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेताओं व हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवाओं में रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस कड़ी में सरकार ने विधानसभा में उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाडिय़ों के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2024 प्रस्तुत किया। इस विधेयक में स्पष्ट किया गया है कि लोक सेवाओं के दायरे में सरकारी विभाग, सहकारी समिति, बोर्ड या निगम, सरकार के नियंत्रण वाले कानूनी निकाय, सरकार के नियंत्रण वाले शिक्षण संस्था और विश्वविद्यालयों को लिया गया है। कुशल खिलाड़ी ऐसे नागरिक को माना जाएगा, जिसका मूल अधिवास उत्तराखंड में है, परंतु अन्य उसने अन्य कहीं का कोई स्थायी अधिवास प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। ऐसे खिलाड़ी, जिनक...
उत्तराखंड : भड़के सीएम धामी , अधिकारियों को लगाई फटकार जारी किया सख्त आदेश

उत्तराखंड : भड़के सीएम धामी , अधिकारियों को लगाई फटकार जारी किया सख्त आदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भड़के सीएम धामी , अधिकारियों को लगाई फटकार जारी किया सख्त आदेश प्रदेश में गुलदारों के बढ़ते हमलों की रोकथाम को लेकर वन विभाग के रवैये पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को देहरादून के गलज्वाड़ी में गुलदार के हमले में 10 वर्षीय बच्चे की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों को विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में तलब किया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को फील्ड में जाने और गुलदार के हमले रोकने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वन्यजीवों विशेषकर गुलदार के हमलों में तेजी आई है। इससे संबंधित क्षेत्रों में भय का माहौल है। रविवार को देहरादून शहर के नजदीकी ग...
उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि, इन जिलों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। देहरादून में 27 फरवरी को आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : आज बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन

उत्तराखंड : आज बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन की बैठक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहली बैठक सुबह प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल होंगे। जिसमें आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होग...
उत्तराखंड : दून में बजट सत्र कराए जाने के विरोध में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

उत्तराखंड : दून में बजट सत्र कराए जाने के विरोध में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून में बजट सत्र कराए जाने के विरोध में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा। मौन व्रत के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर धामी सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। वर्तमान सरकार द्वारा गैरसैंण के अपमान और देहरादून में बजट सत्र कराने को लेकर सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक मौन व्रत रखा। इस दौरान हरीश रावत ने कहा की सरकार द्वारा गैरसैंण की सतत् अवेहलना के विरोध में यह मौन व्रत है। हिमालयी राज्य की अवधारणा के साथ बने राज्य की सरकार को गैरसैंण में ठंड लग रही है। रावत ने कहा की अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र का आयोजन न करना, विधानसभा द्वारा पारित संकल्प की भी अवेहलना है। हरदा ने कहा कि मुख्यम...
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, वर्चुअल किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड : पीएम मोदी ने दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, वर्चुअल किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, वर्चुअल किया लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं को सौगात दी। रविवार को राजकोट से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से छह स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास और दो योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब की शुरूआत की। रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी ने 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 87.4 लाख की लागत से प्रदेश को दो मोबाइल लैब की शुरूआत की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 20.35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्...
उत्तराखंड : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा

उत्तराखंड : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिखा। विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने वालों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट...
उत्तराखंड : देहरादून के बाद पंतनगर से भी हवाई सेवा शुरू, अब मात्र 50 मिनट में पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे

उत्तराखंड : देहरादून के बाद पंतनगर से भी हवाई सेवा शुरू, अब मात्र 50 मिनट में पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून के बाद पंतनगर से भी हवाई सेवा शुरू, अब मात्र 50 मिनट में पिथौरागढ़ पहुंच सकेंगे देहरादून-पिथौरागढ़ के बाद अब पंतनगर के लिए भी फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा शुरू कर दी है। सोमवार यानि आज से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए पहली फ्लाइट चलेगी। पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच यह दूरी मात्र 50 मिनट में तय की जा सकेगी। सीमांत जनपद में हवाई सेवा का शुभारंभ विगत 30 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। दो फरवरी से व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई। अभी तक कंपनी की ओर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को इस सेवा का संचालन किया जा रहा है। खराब मौसम के चलते अभी तक पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब मौसम ठीक रहने पर कंपनी ने पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू कर दी है। सोमवार को कंपनी का विमान पिथौरागढ़ से 12 बजकर 15 मिनट में पंतनगर के लिए रवाना हो...
उत्तराखंड : हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

उत्तराखंड : हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान किया और भोजन कराया। सुबह ब्रह्म मुहुर्त में ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को उचित दान-दक्षिणा दी। इसके सा...
उत्तराखंड : राज्य में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, श्रीराम का बैनर फाड़ने पर बवाल, हिंदू संगठन भड़के

उत्तराखंड : राज्य में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, श्रीराम का बैनर फाड़ने पर बवाल, हिंदू संगठन भड़के

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, श्रीराम का बैनर फाड़ने पर बवाल, हिंदू संगठन भड़के गुरु संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा के दौरान घंटाघर पर भगवान श्रीराम के बैनर फाड़ने को लेकर बवाल हो गया। हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में अमन स्वैडिया की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित आजम व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि देर रात आरोपित आजम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में अमन ने बताया कि शुक्रवार को शहर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता घंटाघर पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित आजम ख...