उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की बढ़ी मुश्किल, CBI ने भेजा नोटिस, वॉयस सैंपल से होगी जांच
उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की बढ़ी मुश्किल, CBI ने भेजा नोटिस, वॉयस सैंपल से होगी जांच
वर्ष 2016 में उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा देने वाले बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआइ ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वायस सैंपल देने का नोटिस दिया है। शुक्रवार को सीबीआइ ने हरीश को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में, जबकि हरक सिंह को उनके
डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर नोटिस थमाया।
दोनों नेताओं को सात नवंबर को सैंपल देने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआइ जल्द ही इस मामले में द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट व खानपुर के विधायक उमेश शर्मा को भी नोटिस दे सकती है। वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें रावत को सरकार बचाने के लिए विधायकों से मोलभ...










