उत्तराखंड : राजभवन में वसंतोत्सव का समापन, ओएनजीसी के नाम रही चल वैजयंती ट्रॉफी
उत्तराखंड : राजभवन में वसंतोत्सव का समापन, ओएनजीसी के नाम रही चल वैजयंती ट्रॉफी
राजभवन में तीन दिन तक चले वसंतोत्सव-2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2024 में इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्राफी) ओएनजीसी को मिली।
इस साल ओएनजीसी को पांच श्रेणियों में, आईआईटी रुड़की को चार श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव में 15 श्रेणियों की 53 उप श्रेणियों में 153 पुरस्कार वितरित किए गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली एवं बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा, मौसम खराब होने के बावजूद पुष्प प्रदर्शनी में लोगों ...








