Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने विजयदिवस पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की जयघोष का है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन मां भारती के वीर सपूतों की वीरता के समक्ष लगभग 93 हजार सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश ,शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी ...
उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता लोगो तक पहुंचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की भव्यता दिव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) व बजरंग दल के कार्यकर्ता हर मंगलवार को घंटाघर स्थित साप्ताहिक मिलन केंद्र में अक्षत कलश रखकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। घंटाघर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में भव्य हर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा जबकि 26 जनवरी को उत्तराखंडवासियों को अयोध्या निमंत्रण संगठन की ओर से दिया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यकर्त्ताओं को एकजुट कर...
उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल से शुरू होगा वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल , जुटेंगे देशभर के साहित्यकार राजधानी दून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का शनिवार से आगाज होगा। दो दिवसीय फेस्टिवल में देशभर के साहित्यकार जुटेंगे और विभिन्न विषयों में आयोजित होने वाले 36 सत्रों में अपने विचार रखेंगे। फेस्टिवल के निदेशक व पूर्व आईएएस डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया, 16 और 17 दिसंबर को राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल 100 लेखक प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर 12 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही तीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। फेस्टिवल का मकसद शब्दों के उत्सव को सबके साथ मिलकर मनाना है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी फेस्टिवल को खास बनाने के लिए विभिन्न विषयों के सत्रों को जोड़ा गया है। फेस्टिवल में हर उम्र के व्यक्ति के लि...
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्रदेश के करीब सवा लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागारों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब वे घर पर बैठे ऑनलाइन डिजिटल प्रमाणपत्र जनरेट कर सकेंगे और यह प्रमाण पत्र स्वतः ही एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से कोषागार पहुंच जाएगा। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के संबंध में अफसरों को पत्र जारी कर दिया है। जीवन प्रमाणपत्र की चालू व्यवस्था के साथ-साथ विकल्प के रूप ई-जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी लागू की गई है। यूआईडीएआई द्वारा तैयार आधार फेस आरडी एप्लीकेशन में चेहरे के सत्यापन के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र जमा होगा। जो पेंशनर एप्लीकेशन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करेंगे, उन पर कोषागार में उपस्थित ...
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 11 और भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दे दी है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकर...
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने पिछले सप्ताह समूह-ग भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन अब शुरू हो गए हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर ...
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे। जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। इसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा, नियम तो यह है कि फेडरेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसे राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। जो चैंपियन हैं उन्हें मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसके लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का...
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार उत्तराखंड में 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार ने एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई है। इसमें पांच करोड़ से अधिक के एमओयू के लिए निवेशमित्र तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा निवेश के लिए उद्योग विभाग में उत्तराखंड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंवेस्टर, स्टार्टटप एंड इंटरप्रिन्योरशिप (यूके स्पाइस) यूनिट बनाई गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में धामी सरकार ने 3.50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। इसमें पर्यटन एवं आतिथ्य, आयुष एवं वेलनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं। आठ और नौ दिसंबर को हुए निवेश सम्मेलन से पहले सरकार ने 44 हजार करो...
उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी के सामने पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिसके बाद अब शासन इस पर गंभीर है। मामले में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने जांच बैठा दी है। साथ ही सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा, प्रदेश सरकार की ओर से तीन सौ दिन रोजगार देने की घोषणा को दो साल हो चुके हैं, लेकिन आधे जवान घर बैठे हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जा रहा। कहा, कल्याण कोष के नाम पर विभाग पहले 10 रुपये के अंशदान की कटौती करता था। अब हर महीने 570 रुपये कांटे...