अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
प्रयागराज,अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहाल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। वे आज शुक्रवार को स्टेट प्लेन से सवा चार बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से शाम पांच बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आएंगे। कांप्लेक्स में घंटा भर रहने के बाद स्टेट प्लेन वापस लौट जाएंगे।
पहले था समारोह के शुभारंभ में आने का कार्यक्रम लेकिन टल गया
इस कार्यक्रम के बारे में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के अनुसार अभी तक की जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिर्फ अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। पहले उन्हें समारोह के शुभारंभ में आना था, लेकिन व्यवस्तता के कारण कार्यक्रम टल गया था। अबकी मुख्यमंत्री सिर्फ इसी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं।
महाकुंभ 2025 की तैयारियों की ले सकते हैं जानकारी
वैसे माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री क...







