देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल |
देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल |
यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी किनारे गया हुआ था। इस दौरान एक भैंस नदी में घुसी तो वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। तभी एक मगरमच्छ उसे पानी में गहराई तक खींच लिया।
देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बच्चे को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे।
वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननग...








