मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे मंडलीय समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। आज अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती में सहभोज में भी शामिल होंगे। उनका अयोध्या में आज रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है।
अयोध्या में मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चल...





