माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या के बाद उत्तराखंंड पुलिस अलर्ट !
रुड़की: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की गोलियों से भूनकर हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील भी की है। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी से जिम्मेदार लोगों के संपर्क में बने रहने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।
शनिवार को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में तीन हमलावरों ने गालियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्थिति संवेदनशील
इसके बाद से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, और डीजीपी अशोक कुमार ने इंटरनेट मीडिया प...








