उमेश पाल की पत्नी बोलीं- ‘कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाए’, अतीक के ‘अतीत’ पर फैसला आज !
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उमेश पाल अपहरण मामले में आज अहम सुनवाई होनी है। मामले के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से सोमवार को प्रयागराज लाया गया है।
प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज यानी मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई से पहले उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं, अदालत उसे (अतीक अहमद) फांसी की सजा सुनाए. वो जिंदा रहा तो शायद हम जिंदा नहीं रह पाएंगे। उसका अगला निशाना हम होंगे। उसके जाने से ही आतंक खत्म हो जाएगा।
उमेश पाल अपहरण मामले में सुनवाई से पहले उनकी मां शांति देवी ने कहा कि हममें आने वाले समय में मुकदमा लड़ने की ताकत नहीं है। उसे (अतीक अहमद) मौत की सजा दी जानी ...








