Thursday, October 1News That Matters

उत्तराखंड

नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड, बड़ी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 6.23 ग्राम अवैध स्मैक जबकि दूसरे से 1 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा 22 और 23 अक्टूबर को डक रोड ऋषिकेश तथा मंसा देवी पुलिया से आगे आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त चेतन पंवार पुत्र सोबन सिंह पंवार निवासी शांतिनगर ढालवाला, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 31 वर्ष) को 6.23 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे अभियुक्त मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानी पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी गांव, झीलवाला, थाना रानीपोखरी, देहरादून (उम्र 25 वर्ष) को 1 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतव...
पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग

उत्तराखंड
पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद शख्स ने खुद भी खाई में छलांग लगा कर मौत को गले लगा दिया। घटना कोटद्वार के चैलूसैंण की है। मामले को लेकर बच्चे की मां ने पुलिस को घटनक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। अचानक उसका पति बच्चे को घर से लेकर चला गया। जिसके बाद उसने बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। बताया जा रहा है महिला का पति मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है...
कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे,सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की

कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे,सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कपाटबंद होने के मौके श्री केदारनाथ धाम पहुंच, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी भी खास तौर पर केदारनाथ पहुंचे, उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से इस बार की चार धाम यात्रा सफल और सुचारू रूप से संपन्न ह...
वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिन्दर पुंडीर के निवास पर ‘गोवर्धन पूजा’ भव्य रूप से संपन्न; गो एवं प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

वरिष्ठ भाजपा नेता जोगिन्दर पुंडीर के निवास पर ‘गोवर्धन पूजा’ भव्य रूप से संपन्न; गो एवं प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय संस्कृति और परंपरा में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति मानव के कर्तव्यों की याद दिलाता है। इसी भाव के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  जोगिन्दर पुंडीर ने इस वर्ष भी अपने कांवली देहरादून स्थित निवास पर बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और सांस्कृतिक भावना का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही पुंडीर निवास में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। गौपूजन, दीप प्रज्वलन, भजन-संकीर्तन और गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्वरूप पूजा का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पुंडीर ने इस अवसर पर कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और उनका परिवार पीढ़ियों से गौ-संरक्षण के कार्य में संलग्न रहा है। उन्होंने बताया कि उनके निवा...
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि कल, 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं, उन्होंने निर्देश दिए कि कपाट बंद होने के बाद भी धाम क्षेत्र में सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में कार्यों के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी रखी जाए।मुख्य सचिव ने ...
उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

उत्तराखंड
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज़ों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की।मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि कल, 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं, उन्होंने निर्देश दिए कि कपाट बंद होने के बाद भी धाम क्षेत्र में सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में कार्यों के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी रखी जाए।मुख्य सचिव ने ...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन,दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ — पीआरएसआई का राष्ट्रीय सम्मेलन

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन,दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ — पीआरएसआई का राष्ट्रीय सम्मेलन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस – 2025 के ब्रोशर का विमोचन राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल द्वारा किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा। सम्मेलन का विषय रखा गया है — “विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विज़न”। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना का प्रसार नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम से विकास को नई दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं और कार्यक्रमों से जनता को जोड़ने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच बनेगा, बल्कि भारत@2047 की दृष्टि ...
उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा

उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब ठंड दस्तक देने वाली हैआज एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण होगा, डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण होगा, डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए ग्राउंड जीरो पर कमान संभाली। सेरागांव और सहस्त्रधारा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ आपदा से क्षतिग्रस्त परियोजनाओं, सड़कों, बिजली और पानी की व्यवस्था के पुनर्निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निर्देश जारी किए गए डीएम के कड़े निर्देश: हर प्रभावित तक पहुंचे राहतजिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश, राज्य हित और आपदा न्यूनीकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जब तक प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को राहत नहीं मिल जाती, व...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गो-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रयास करें...