उत्तराखंड: अतिक्रमण हटाने पर गरमाया माहौल, पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला,
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) ऋषिकेश के निकट शिवाजी नगर तिराहे पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय महिलाओं ने गर्म दाल से भरा पतीला फेंक दिया। गनीमत रही कि इस हमले में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची थी, जबकि स्थानीय पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को पहले चेतावनी दी, लेकिन नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए और सड़क किनारे लगी रेहड़ियां व ठेलियां जब्त की गईं।
अभियान के दौरान विरोध इतना तीखा हो गया कि गुस्साई महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर गर्म दाल फेंक दी। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ अतिक्रमणकारियों को...








