उत्तराखंड : सीएम धामी ने बनाया प्लान ,प्रदेश के 15 शहरों के भार वहन क्षमता का होगा आकलन, जोशीमठ भी शामिल
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बनाया प्लान ,प्रदेश के 15 शहरों के भार वहन क्षमता का होगा आकलन, जोशीमठ भी शामिल
चमोली जिले में श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा के सबसे प्रमुख पड़ाव जोशीमठ शहर पर आई भूधंसाव की आपदा के बाद पहाड़ी शहरों की भार वहन क्षमता को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने प्रथम चरण में जोशीमठ समेत 15 शहरों की भार वहन क्षमता का आकलन कराने का निश्चय किया है।
इसके लिए विभिन्न राज्यों की 12 फर्म सूचीबद्ध की गई हैं। अब टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही जियोलाजिकल, जियोटेक्निकल, जियोफिजिकल जांच, ढलान स्थिरीकरण, लिडार सर्वे से संबंधित कार्य शुरू होंगे। इससे पता चल सकेगा कि इन शहरों में वर्तमान में कितना बोझ है और ये कितना भार वहन कर सकते हैं। प्रत्येक शहर की रिपोर्ट आवास विभाग को ...










