उत्तराखंड : बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, डीएम ने जारी किया आदेश
उत्तराखंड : बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, डीएम ने जारी किया आदेश
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं। एक बार फिर प्रशासन का राज कायम हो गया है। उपद्रवियों को एक-एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हालात सामान्य होने लगे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 10 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों की संख्या 68 हो गई है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद से बंद पड़ा इंदिरानगर खनन गेट मंगलवार से खुल जाएगा। प्रशासन से मिली लिस्ट के सत्यापन के बाद वन निगम ने उपद्रवियों के 26 वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया ...








