Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के नशा मुक्त भारत अभियान का उत्तराखंड में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, नशा एक ऐसी बुराई है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। राज्यपाल ने कहा, व्यसन और नशे की लत न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। राज्यपाल ने कहा, कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे हैं, इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ़ रहे हैं, जो हमारे...
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी

उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव से पहले 17 विभागों पर FIR , सिर्फ देहरादून में ही लगाई जा रही 10 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका ने निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्व भलीभांति समझ लें और उसके मुताबिक चेकलिस्ट तैयार कर कार्मिकों और उपकरणों की मांग कर लें। जिलाधिकारी के कार्मिकों के संबंध में अपडेट मांगे जाने पर नोडल अधिकारी कार्मिक/अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 1,880 पोलिंग बूथों पर इतनी ही पोलिंग पार्टियों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही 193 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए रिजर्व कार्मिकों के साथ 10,380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। साथ ही 39 जोनल मजिस्ट्रेट, 223 स...
उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब ऐसे हैं हल्द्वानी के हालात, पेट्रोल बम बनाने और SO की गाड़ी फूंकने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में शामिल 14 और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के बारे में मिली जानकारी चौंकाने वाली है। पेट्रोल बम तैयार करने से लेकर एसओ की गाड़ी फूंकने वाले और पीएसी के जवान की मैगजीन लूटने वाले लोग भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा तीन नाम वह भी शामिल है, जिन्हें वांछित करार देने के साथ शहर में इनके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। शनिवार शाम पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा मामले में दो प्राथमिकी पुलिस और एक नगर निगम की तरफ से दर्ज कराई गई थी। 44 लोग पहले गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, 14 लोग अब गिरफ्तार किए गए हैं। इससे अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 58 हो गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार...
उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता

उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जिस सत्र के लिए अनापत्ति दी, उसी सत्र से निजी नर्सिंग संस्थानों को मिलेगी मान्यता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शासन की ओर से से जिन निजी नर्सिंग संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अनापत्ति पत्र दिया गया है। उन्हें उसी वर्ष से मान्यता दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय और राज्य नर्सिंग काउंसिल को निर्देश दिए हैं। इससे निजी नर्सिंग कालेजों के सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। शुक्रवार को विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों के संचालकों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें निजी पैरामेडिकल एवं नर्सिंग संस्थान संगठन के महासचिव ललित जोशी ने प्रदेश में चल रहे निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कालेजों की समस्याओं को रखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक चिकि...
उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार प्रदेश के युवाओं को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। प्रदेश के हर ब्लॉक में जल्द ही ओपन जिम खुलेंगे, जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने जल्द शासनादेश जारी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, कई युवक, महिला मंगल दलों की ओर से उन्हें ब्लॉक में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी ओर से इस दिशा में किए गए प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं। कहा, इन ओपन जिमों से हमारे युवक स्वस्थ होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। युवाओं को वह हर एक सुविधा मिलेगी, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिम में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस

उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस उत्तराखंड विधानसभा में नियम विरुद्ध भर्ती के मामले में बर्खास्त 40 कर्मचारियों को राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी आवास खाली करने का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें बेदखली अधिनियम (पीपी एक्ट) की धारा-5 के तहत सात मार्च तक हर हाल में आवास खाली करने को कहा गया है। इसके बाद जबरन बेदखल कर दिया जाएगा। राज्य संपत्ति विभाग के विहित अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया, पीपी एक्ट की धारा-4 के तहत पूर्व में सभी 40 बर्खास्त कर्मचारियों को केदारपुरम स्थित सरकारी कॉलोनी से आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। सभी का पक्ष सुनने के बाद अब धारा-5 में बेदखली का नोटिस दिया गया है। उन्हें कहा गया कि वे सात मार्च तक हर हाल में राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दिए गए आवासों को खाली कर दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क...
उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात

उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब करवट बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर होगा भारी हिमपात उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष अब तक सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार और सोमवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। देहरादून में शुक्रवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण दिन में ठंड गायब हो गई है और तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। वहीं, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार अब तक इस वर्ष का सबसे कम ठंडा दिन रहा। तापमान 26 डिग्री स...
उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त

उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त नगर निगम ने शुक्रवार को आधे टूटे धर्मस्थल को पूरी तरह तोड़कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मदरसे और मस्जिद को ढहाने के दौरान पथराव, आगजनी और हिंसा हुई थी। पथराव होने के कारण तब नगर निगम की टीम मदरसे और नमाज स्थल को आधा तोड़कर ही बाहर निकल भागी थी। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई जवान और नगर निगम कर्मचारी घायल भी हुए थे। हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई भी हुई थी। वहीं अब कर्फ्यू के बीच ही नगर निगम ने आधे टूटे अवैध धर्मस्थल को भी ढहा दिया है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित

उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी होगी संचालित देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी संचालित होगी। राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी ने बताया कि व्यापारियों की मांग थी कि बुधवार को ट्रेन बंद रहने से व्यापार के लिए आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इस पर उन्होंने प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने इस मांग को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। ऐसे में अब बुधवार की जगह अन्य किसी दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, लक्सर में कोरोना के बाद से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू होगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी

उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून बार एसोसिएशन के 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी देहरादून बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे। चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी। विधि भवन स्थित एक कक्ष में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन के लिए आए। जबकि, आठ बार ...