उत्तराखंड : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा
उत्तराखंड : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा
बनभूलपुरा बवाल के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। साथ ही इनके घरों पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। वहीं शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में चार घंटे और आसपास क्षेत्र में आठ घंटे की ढील रही। इस क्षेत्र में किसी को बाहर आवागमन की अनुमति नहीं थी।
बनभूलपुरा में आठ फरवरी को सरकारी भूमि (नजूल) में बना मदरसा व नजाम स्थल तोड़ने पहुंची नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया गया था। आगजनी व फायरिंग तक हुई थी। मामले को शांत करने के लिए लगे नौंवे दिन शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील एक-एक घंटे और बढ़ा दी गई थी। बनभूलपुरा संवेदनशील क्षेत्र में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक राहत दी गई थी और आसपास के क्षेत्र में सुबह आठ...








