Sunday, April 26News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा

उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब लापरवाही नहीं बरत पाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग कसेगा शिकंजा नैतिक जिम्मेदारी से भागने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने शिकंजा कसने का नया तरीका निकाल दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से पोषण ट्रेकर एप लांच किया गया है। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर दिन नौनिहालों के साथ सेल्फी खींचकर फोटो अपलोड करना होगा। इसके साथ ही लाइव लोकेशन भी शेयर करनी होगी। दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में पारदर्शिता को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अभी तक विभाग को रजिस्टर में हाजरी दर्ज कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही थी। प्रदेश के कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे भी संचालित हो रहे हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करने के लिए गांव की महिलाओं को तैनात किया गया है। विभाग की ओर से इस तरह के सिंडिकेट को तोड़ने का...
उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ

उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन इलाकों में बरसेंगे मेघ उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में हल्की गरमाहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा छाया रह सकता है। जबकि, रविवार को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। गुरुवार को प्रदेशभर में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में अधिक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बरकरार है। वहीं,...
उत्तराखंड : योगी की तरह धामी ने भी उत्तराखंड में चलवाया बुलडोजर, छात्रा पर जानलेवा हमलावर का घर टूटा

उत्तराखंड : योगी की तरह धामी ने भी उत्तराखंड में चलवाया बुलडोजर, छात्रा पर जानलेवा हमलावर का घर टूटा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : योगी की तरह धामी ने भी उत्तराखंड में चलवाया बुलडोजर, छात्रा पर जानलेवा हमलावर का घर टूटा सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने में जुट गई है। यूपी की तर्ज पर सूबे की धामी सरकार ने बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार को बीएससी की छात्रा पूजा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित फरदीन के घर पर गुरुवार को पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला कर किए गए अतिक्रमण नष्ट किया है। सोमवार को मोहल्ला खालसा निवासी खूब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बीएससी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय पुत्री पूजा को पक्काकोट मोहल्ले में फरदीन पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला खालसा ने दरांती से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे युवती के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई हैं...
उत्तराखंड : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया एलान, हेली मेडिकल सर्विस वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया एलान, हेली मेडिकल सर्विस वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया एलान, हेली मेडिकल सर्विस वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन स्थिति में अब जरूरतमंदों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। उत्तराखंड में शीघ्र ही हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (हेम्स) शुरू होने जा रही है। यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इसके लिए एक हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश तैनात किया जाएगा, अगर 150 किलोमीटर की परिधि में अगर कोई दुर्घटना होती है तो उस व्यक्ति को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश अथवा किसी अन्य चिकित्सालय में पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने यह भी जानकारी दी कि इस सेवा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय संचालित करेगा। इस हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की ...
उत्तराखंड : बनभूलपुरा में कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, इस समय ले सकेंगे सामान

उत्तराखंड : बनभूलपुरा में कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, इस समय ले सकेंगे सामान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बनभूलपुरा में कर्फ्यू में मिलेगी इतने घंटे की ढील, बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, इस समय ले सकेंगे सामान हल्द्वानी हिंसा मामले में अब जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अब मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलचा कंपाउंड स्थित एफसीआई वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। यहां पहले दिन नौ से 11 बजे तक छूट दी गई थी। डीएम वंदना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें संचालित होंगी। क्षेत्र के जन-सामान्य का आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए दुकानों तक आना-जाना कर सकेंगे। अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहरी आव...
उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन

उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : घंटाघर के पास आज से बगैर GPS लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चलेंगे, विरोध में उतरे सिटी बस यूनियन घंटाघर और परेड ग्राउंड के चारों तरफ दो किमी. के दायरे में आज से बगैर जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चल पाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से जीपीएस लगवाने के लिए दी गई मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। आज से परिवहन विभाग इस नियम का पालन कराएगा। दून के 2300 सार्वजनिक यात्री वाहन इस नियम के दायरे में आएंगे। उधर टैक्सी-ऑटो-विक्रम यूनियनों ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। यूनियनों ने साफतौर पर कहा कि अगर परिवहन विभाग नहीं माना तो सेवा ठप कर दी जाएगी। गौरतलब हो कि आरटीए की बैठक में घंटाघर और परेड मैदान के आसपास के दो किमी. क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किया गया था। इस क्षेत्र में जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन ही संचालित होंगे। इसके लिए 15 फरवरी तक की समयावधि तय की गई थी। यह कहा ...
उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आठ आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पदों की मंजूरी, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार प्रदेश सरकार ने आठ राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के आयुष मिशन के तहत प्रदेश के आठ आयुर्वेद अस्पतालों को उच्चीकृत कर 10 बेड के बनाए गए। इसमें झाजरा, माजरा, चंबा, मुनिकीरेती, कोटद्वार, पौड़ी, बड़कोट, बड्डा पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन अस्पतालों में उच्चीकरण के बाद चिकित्साधिकारियों, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की कमी से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की सुविधा है। मंत्रिमंडल ने अस्पतालों के लिए 82 पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : अब्दुल मलिक ने हाई कोर्ट को किया था गुमराह, मलिक के बगीचे से नहीं नाता

उत्तराखंड : अब्दुल मलिक ने हाई कोर्ट को किया था गुमराह, मलिक के बगीचे से नहीं नाता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब्दुल मलिक ने हाई कोर्ट को किया था गुमराह, मलिक के बगीचे से नहीं नाता बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक बहुत ही शातिर इंसान है। उसने न सिर्फ सरकारी भूमि पर स्थापित बगीचे पर कब्जा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह किया, बल्कि उच्च न्यायालय की आंखों में भी धूल झोंकने की कोशिश की। जो नबी रजा नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1988 में स्वर्ग सिधार चुके हैं, उनके नाम से वर्ष 2006 में बगीचे को फ्री होल्ड कराने की कोशिश उसने कई बार की। हर बार निगम और जिला प्रशासन की टीम ने उसकी चालबाजी को पकड़ा। यह और बात है कि राजनीतिक दबाव में उसके खिलाफ कार्रवाई का साहस कोई भी नहीं जुटा पाया। जिस संपत्ति को मलिक का बगीचा के नाम से प्रचारित किया गया, वास्तविकता में अब्दुल मलिक का उससे कुछ लेना-देना है ही नहीं। वह जमीन 1980 के दशक में अशरफ खां के पुत्र नबी रजा के कब्जे म...
उत्तराखंड : राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत

उत्तराखंड : राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्य चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक है। जबकि कांग्रेस के 19 विधायक है। उत्तराखंड में राज्य चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत होने से कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। कांग्रेस हाईकमान ने चार राज्यों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक है। राज्यसभा का चुनाव संख्या बल के आधार पर होता है। कांग्रेस के 19 विधायक है। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा है। बता दें कि राष्ट्...
उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया

उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शासन ने UCC विधेयक की नियमावली के लिए गठित ड्राफ्ट समिति से अपर सचिवों को हटाया समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा से पारित करने के बाद सरकार ने इसकी नियमावली बनाने के लिए जो ड्राफ्ट समिति गठित की थी, उसमें से पदेन सदस्य के तौर पर शामिल सभी अपर सचिवों को हटा दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, समिति में अब कुल पांच सदस्य हैं। समिति की अध्यक्षता पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह करेंगे। इनके अलावा समिति में दून विवि की प्रो. सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ सदस्य के रूप में रहेंगे। अपर सचिवों की जगह अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को सदस्य बनाया गया है। जबकि स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा समिति के सदस्य सचिव हैं। सूत्रों के मुताबिक अपर सचिवों को ड्राफ्ट कमेटी में शामिल किए जाने को लेकर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठता को...