Friday, February 27News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड:  प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखंड: प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखण्ड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांदी का नाग बीते रविवार को चोरी हो गया। चांदी का यह नाग लगभग 200 ग्राम वजनी था और वर्षों से शिवलिंग के श्रृंगार का एक पवित्र हिस्सा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी सिर्फ एक भौतिक क्षति नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और आस्था पर गहरा आघात है। श्रद्धालुओं के लिए यह घटना गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी हुई है। मंदिर से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत सोमवार को कैंट थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की खबर सामने आते ही सेवा दल ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी पहचान और भूम...
उत्तराखंड : युवा पत्रकार की मौत पर सवाल, पत्रकारो ने मांगी निष्पक्ष जांच

उत्तराखंड : युवा पत्रकार की मौत पर सवाल, पत्रकारो ने मांगी निष्पक्ष जांच

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी उत्तरकाशी जनपद के डिजिटल मीडिया से जुड़े 35 वर्षीय युवा पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पत्रकार समाज में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। पत्रकार साथियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्रकार साथियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि राजीव प्रताप बीते 10 दिनों से लापता थे, जिनका शव संदिग्ध हालात में उत्तरकाशी के जोशियाड़ा क्षेत्र में मिला। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत सामान्य नहीं है। इस घटना से पत्रकार समाज में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक पत्रकार की मौत की उच्च स्तरीय जांच एसआईटी/सीबीआई अथवा न्यायिक जांच के माध्यम से कराई जाए। साथ ही प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं ...
उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
भारत के अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने नए उद्घाटित राजपुर रोड, देहरादून स्थित शोरूम में आज एक भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम बनकर उभरा। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती महिलाओं ने मंच पर अपनी पारंपरिक आभूषणों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। इसके साथ ही, आकर्षक इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी मनभावन बना दिया। यह शो दो हिस्सों में विभाजित था – बिलो 25 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने आधुनिकता से परिपूर्ण इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी प्रस्तुत की। अबव 35 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने खूबसूरत पारंपरिक आभूषणों का प्रदर्शन किया। परंपरा और आधुनिकता के इस अद्भुत संगम को दर्शकों ने बेहद सराहा और कार्यक्रम को शानदार सफलता मिली। इस अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की...
उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक संपन्न, इसके उपरांत जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

उत्तराखंड: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक संपन्न, इसके उपरांत जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड
जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सी॰डी॰ओ), अनामिका, की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। सी॰डी॰ओ ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित रहे लो॰नि॰वि, सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। बैठक में सी॰डी॰ओ ने बजूनियाहल्दू-पतलिया से कोटाबाग तक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की लंबित कार्यवाही पर अधिशासी अभियंता लो॰नि॰वि रामनगर को एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को डी॰पी॰आर भेजने और महाप्रबंधक उद्योग को इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इ...
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी  पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह

26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना - बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है| सीएम ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नीति आयोग से विशेष ग्रांट का आग्रह किया गया है| मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है | हम एसडीजी इंडेक्स में पहले स्थान पर रहे| जीईपी लागू करने वाले सबसे पहले राज्य बने | यूसीसी लागू करने वाले भी सबसे पहले साहसी राज्य बने| हम अपनी 6500 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवा चुके हैं | राज्य में निरंतर विक...
टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

उत्तराखण्ड
टिहरी जनपद के खाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि ट्रक में करीब 14 से 15 कांवड़ यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए 10 यात्रियों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घायलों को तुरंत एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी जुटाकर प्रभा...
धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ यात्रा मार्ग में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार को अपनी दुकान पर फूड लाइसेंस प्रमुखता से प्रर्दशित करना जरूरी

उत्तराखण्ड
श्रद्धा और आस्था के महापर्व कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने एक सख्त और समर्पित कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यापक निगरानी अभियान चलाया जाएगा। *कानूनी कार्रवाई व ₹2 लाख तक का जुर्माना* कांवड़ यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा इस संबंध में यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी होटल, ढाबा, ठेली, फड़ व अन्य खाद्य कारोबारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है, हर खाद्य कारोबारी को अपने लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र की एक सा...
नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

नैनीताल: मनोरा रेंज में गुलदार का आतंक, रानीबाग क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखण्ड
नैनीताल जिले के मनोरा रेंज अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले इसी इलाके में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और गुलदार की पकड़ के लिए कई पिंजरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों की माने तो गुलदार की मूवमेंट हर रोज देखी जा रही है, जिससे लोगों में लगातार दहशत बनी हुई है। हमले में घायल महिला सरस्वती देवी ने बताया कि बीते चार दिनों में गुलदार उनके घर के आसपास दो बार हमला कर चुका है। पहले दिन गुलदार ने उनकी गाय पर हमला किया, जबकि अगले ही दिन उसने खुद उन पर झपट्टा मारा। सरस्वती देवी के मुताबिक, तब से उन्हें घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रानीबाग क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो गुलदार जैसे मांसाहारी वन्यजीवों के छिपने के...
भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, मालसी के नए पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र के बनिया बाजार, बीरपुर और विवेक विहार, जाखन का दौरा कर विगत दिवस हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मसूरी मुख्य मार्ग पर मालसी पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बनिया बाजार, बीरपुर में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि हर वर्ष बरसात में नाले का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्री जोशी ने सेना स्टेशन मुख्यालय और छावनी परिषद को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी हेतु एक समुचित योजना बनाई जाए और उसका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। जिसमें रे...
देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत नामांकन हुआ, जिसमें मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे, जिससे उनके समर्थन का स्पष्ट संदेश गया। नामांकन के मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद, अन्य सांसद एवं विधायक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस एकजुटता से यह साफ हो गया है कि महेंद्र भट्ट का फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना अब महज औपचारिकता भर रह गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। अगर कोई और नामांकन सामने नहीं आया, तो कल औपचारिक घोषणा के साथ वे दूसरी बार इस अहम जिम्मेदारी को...