उत्तराखंड : सीएम धामी ने एयरपोर्ट से एफआरआई तक किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण
उत्तराखंड : सीएम धामी ने एयरपोर्ट से एफआरआई तक किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का निरीक्षण
आठ और नौ दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्य में जुटे लोगों से मुलाकात भी की।
रविवार को निरीक्षण कर सीएम धामी ने अधिकारियों को शीघ्र ही सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है। कहा कि यह समिट राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अब तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं।
करारों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कहा ...








