उत्तराखंड : जोशीमठ से औली तक सड़को का होगा चौड़ीकरण, तैयार हो रहा है डीपीआर
उत्तराखंड : जोशीमठ से औली तक सड़को का होगा चौड़ीकरण, तैयार हो रहा है डीपीआर
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन(बीआरओ) से विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली के लिए जोशीमठ से औली तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा है। बीआरओ की ओर से भी जोशीमठ से औली तक 14 किमी क्षेत्र में डबल लेन के बजाय डेढ़ लेन हाईवे को चौड़ीकरण के लिए उपयुक्त मानते हुए सर्वे कार्य किया है।
बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली जाने के लिए जोशीमठ से 14 किमी सिंगल लेन सड़क मार्ग है, जिससे पर्यटन सीजन में इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है।
शीतकाल में औली में बर्फबारी के बाद तो स्थितियां चिंताजनक होती हैं। एक तरफ से संकरी सड़क व दूसरी ओर बर्फ। ऐसे में पर्यटकों को इस खूबसूरत प...










