Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखण्ड

प्रदेश में नई खनन नियमावली लागू, जानें नए नियम…

प्रदेश में नई खनन नियमावली लागू, जानें नए नियम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार एक्शन में है। इसी कड़ी में प्रदेश में नई खनन नियमावली लागू कर दी है। इस नियमावली में पिछले माह ही संशोधन किया गया था। नई नियमावली के तहत अब कई कामों के लिए आवेदन राशि में बदलाव हुआ है तो वहीं जुर्माना राशि में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को भी कई अधिकार दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड उपखनिज (परिहार) नियमावली की राजपत्रित अधिसूचना जारी हो गई है। संशोधनों के तहत खनन पट्टों की जांच, आकलन व सीमांकन करने के लिए अब एसडीएम की गैरहाजिरी में तहसीलदार या उपतहसीलदार भी अधिकृत होंगे। इसके लिए उन्हें खनन निदेशालय से एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपील व पुनर्निरीक्षण शुल्क को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। जबकि खनन पट्टे की सबसे ऊंची बोली लगाने वाले निविदादाता को 15 दिन में कुल रायल्टी की 25 प्रतिशत धनराशि 15 दिन के भीतर जमा करानी हो...
देहरादून एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

देहरादून एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर…

उत्तराखण्ड
देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दो पुलिस कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। ये कार्रवाई कोतवाली थाना सहसपुर अंतर्गत चौकी धर्मावाला में  एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने के मामले में की गई है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून पुलिस के दो जवानों द्वारा थाना सहसपुर अन्तर्गत बद्रीपुर में एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस वीडियो पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह को सौपीं है। बताया जा रहा है कि धर्मावाला चौकी में तैनात कांस्टेबल दिनेश सेमवाल व मनोज भारती है को उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाईन हाज़िर किया गया है। मामले में जांच होने के उपरांत दोनों प...
मसूरी- कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान…

मसूरी- कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश कहर जारी है। जहां जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बंद है। वहीं  मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कांडीखाल के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर हैं। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के यात्री कैंपटी फाल घूम कर चकराता की ओर जा रहे थे। इस दौरान कैंपटी फॉल से 4 किलोमीटर आगे कांडीखाल पर अचानक पहाड़ से पत्थर सीधा गाड़ी के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। जबकि, कार सवार तीन लोगों की जान बच गई। कार चालक की पहचान अश्वनी यादव पुत्र राम धीरज यादव (उम्र 43 वर्ष) निवासी शक्ति नगर नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं...
उत्तराखंडः सीएम धामी अचानक आपदा कन्ट्रोल रूम के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंडः सीएम धामी अचानक आपदा कन्ट्रोल रूम के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में मानसून पहुंच गया है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने का अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई गई है। दूसरी ओर सीएम धामी आपदा कन्ट्रोल रूम के औचक निरीक्षण पर पुहंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका गया है। पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर प्राकृतिक झरने उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30  बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। वहीं ...
समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक कर सकते हैं पंजीकरण…

समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक कर सकते हैं पंजीकरण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए अब 30 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे में युवाओं पास समय कम बचा है। कॉलेज में एडमिशन लेना है तो जल्द अप्लाई कर लें वरना मौका छूट सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है...
उत्तराखंड में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, तीन घायल, सैकड़ों  बकरियों की भी मौत…

उत्तराखंड में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, तीन घायल, सैकड़ों बकरियों की भी मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरसा रही है। नदियां उफान पर हैं,मार्ग बाधित हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी खबरे आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दो जगह बिजली गिरने से चार लोग और 400 बकरियां चपेट में आई है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अन्य गंभीर घायल हो गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल के रूप में  हुई है। वहीं दूसरी ओर बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से कपकोट तहसील में भी बिजली गिरने की खबर है। कपकोट तहसील क...
उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मार्ग बाधित…

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मार्ग बाधित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। नदियां उफान पर है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 2.60 मीटर नीचे बह रही है। तो वहीं कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते मलबा आने से जौलजीबी-मुनस्यारी और थल- मुनस्यारी मार्ग बंद है। वहीं ऋषिकेश -चंबा- धरासू हाईवे नरेंद्रनगर के समीप यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। दूसरी ओर, रानीपोखरी- नरेंद्रनगर सड़क भी गुजराडा के समीप सड़क पर मलबा आने से वाहनों के आवागमन के लिए बाधित हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से हो रही बारिश ...
देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए , पढ़ें अपडेट…

देहरादून से दिल्ली जाने के लिए अब देने होंगे इतने रुपए , पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब सफर करना मंहगा होगा। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी। ये टैक्स मल्टीएक्सल वाहनों का बढ़ाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा में टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जिसके अनुसार 1 जुलाई से मल्टीएक्सल वाहनों को 10 रुपये और बस-ट्रक को 05 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स की कीमतों में महज 05-10 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले हर बार 15-20 रुपये कीमत बढ़ाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के लिए सिवाया टोल पर 10 किमी का दायरा निर्धारित किया गया है, इस दायरे के अंदर आने वाले लोगों को टोल टैक्स के रूप में महज 25...
चमोली में तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग गंभीर घायल…

चमोली में तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोग गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गोपेश्वर मंडल मार्ग पर यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं चालक की तालाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसा ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर हुआ है। यहां तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। जिसमें नौ लोग एक ही परिवार के थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर का चालक लापता है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में ज...
उत्तराखंड के मंदिरों की जल्द होगी कायाकल्प, सीएम धामी का ये है ड्रीम प्रोजेक्ट…

उत्तराखंड के मंदिरों की जल्द होगी कायाकल्प, सीएम धामी का ये है ड्रीम प्रोजेक्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के मंदिरों की जल्द कायाकल्प होने वाली है। इसके लिए कवायद जारी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार मानसखंड कॉरिडोर पर 100 करोड़ खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के कई मंदिर नए स्वरूप में नजर आएंगे। लोगों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। आइए जानते है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार गढ़वाल के चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं के मंदिरों को भी विकसित करने जा रही है। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इस प्रोजक्ट को मानसखंड कॉरिडोर नाम दिया गया है।  इसे मंदिर माला प्रोजेक्ट भी नाम दिया गया है। जिसके तहत कुमाऊं के मुख्य मंदिरों को अच्छी सड़कों और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि जहां रोड कनेक्टिविटी नहीं हो सकती, वहां रोपवे लगाए जाएंगे। जिसके लिए फर्स्ट फेज़ में करीब 19 रोपवे चिह्नित किए गए...