प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया
देहरादून : अलवर की पूर्व महारानी व पूर्व लोकसभा सांसद युवरानी महेंद्रकुमारी की स्मृति में आयोजित 18वीं युवरानी महेंद्रकुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में 105 वर्ष की वेटरन खिलाड़ी हरियाणा निवासी रामबाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामबाई ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया।
परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। पहले दिन 100 मीटर रेस से लेकर तीन, पांच किलोमीटर की वाक और जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बेटी और पोती ने भी लिया था भाग
100 मीटर दौड़ की विजेता 105 वर्ष की रामबाई ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में उनकी बेट...








