Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबर, एनएचएम की निदेशक को हटाया गया…

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबर, एनएचएम की निदेशक को हटाया गया…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ये एक्शन स्वास्थ्य विभाग पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने एनएचएम की निदेशक सरोज नैथानी को निदेशक के रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया है। इसके आदेश जारी किए गए है। इसके साथ ही डॉक्टरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिटायरमेंट से ठीक पहले नेशनल हेल्थ मिशन NHM की डायरेक्टर सरोज नैथानी की पद से छुट्टी  हो गई है।  सरोज नैथानी को एनएचएम निदेशक के पद से हटाने के बाद चार चिकित्सकों को एनएचएम के कार्यों को संपादित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश अपर सचिव ने जारी किए है। बताया जा रहा है कि एनएचएम की मौजूदा AMD को ही विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ तुहीन कुमार, डॉ राजन अरोरा, डॉ अमित शुक्ला और डॉ जेएस नेगी को एनएचएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए इन...
देहरादून में बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत…

देहरादून में बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत…

उत्तराखण्ड
देहरादून में BNI देहरादून बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखण्ड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.एन.आई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत में उचित समन्वय आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भी भारत की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख सहभागी बने और अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्र...
पुरोला में सैलून में अब इन नियमों का करना होगा पालन, फेरी वालों को नहीं मिलेगी एंट्री…

पुरोला में सैलून में अब इन नियमों का करना होगा पालन, फेरी वालों को नहीं मिलेगी एंट्री…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में कथित लव जिहाद के आरोपों के बाद से उत्तरकाशी के पुरोला से शुरू हुए तनाव के बाद अब क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पहले जैसा माहौल करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। जिसके लिए कई नियम बनाए जा रहे है। क्षेत्र में फेरी वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि सैलून की दुकानों के लिए खास नियम बनाए गए हैं। आइए जानते है नियम.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरोला में लव जिहाद के मामले से उपजे  तनाव को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में मुस्लिम लोगों की दुकानें खुलने के बाद स्थानीय लोग भी अब दोबारा से क्षेत्र में शांति के लिए पहल कर रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस के साथ मिलकर कुछ नियम बनाए हैं। जिनका पालन करना जरूरी होगा। बताया जा रहा है कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। साथ  ही अब बाहर से आने...
आंचल दूध एंव दुग्ध उत्पाद की दरो में कमी, देखें नए लिस्ट…

आंचल दूध एंव दुग्ध उत्पाद की दरो में कमी, देखें नए लिस्ट…

उत्तराखण्ड
  उत्तराखंड में आम जन के लिए राहत भरी खबर है। बताया जा रहा है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद दरो में कमी का निर्णय लिया है। जिससे आम जन और पर्यटकों को दूध-दही सहित दुग्ध उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगे। नई रेट लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रतिस्पर्धात्मक बाजार व उपभोक्ताओं के साथ साथ पर्यटन सीजन में अन्य प्रान्तो से आने वाले पर्यटक भी आंचल के स्वाद ले सके इस दृष्टि से हरेला पर्व से पूर्व दिनांक 25 जून से आंचल दुग्ध एंव उत्पादो की दरो में कमी का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि आंचल दूध में ₹2 प्रति लीटर, तो घी में ₹40 प्रति लीटर,  मक्खन में ₹50 प्रति किलोग्राम, वहीं दही ₹17. 50 पैसा प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है। वहीं बताया जा रहा है क  वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु दुग्ध उत्पादको को 04 रू0 प्रतिलीटर दुग्...
उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक जी 20 सम्मेलन की महत्वपू्र्ण बैठक, आने लगे विदेशी मेहमान…

उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक जी 20 सम्मेलन की महत्वपू्र्ण बैठक, आने लगे विदेशी मेहमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 26 से 28 जून तक नरेंद्र नगर ऋषिकेश में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप तृतीय बैठक प्रस्तावित है। इस जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आने शुरू हो गए है। शनिवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे है। जिनका स्थानीय परंपराओं के साथ भव्य स्वागत किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में जी20 के तहत विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों का उपजिलाधिकारी शेलेन्द्र सिंह नेगी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाइट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे। जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। जी-20 शिखर सम्मेलन दुनिया को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक...
देहरादून में पिता ने की अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या, आरोपी फरार…

देहरादून में पिता ने की अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या, आरोपी फरार…

उत्तराखण्ड
देहरादून से सटे डोईवाला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या कर दी है। बेटियों की उम्र 3 साल और डेढ साल की है। मासूम बच्चियों की मौत से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं आरोपी पिता फरार है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केशवपुरी में रहने वाले जितेंद्र साहनी नाम के व्यक्ति ने अपनी दो बच्चियों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी। शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। नानी आशु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने के कारण जितेंद्र और उसकी मां उनकी बेटी रीना को आए दिन ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। इससे तंग आकर वह कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। वहां से लौटकर आई फिर भी ससुराल वालों का ...
भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार, इनके खिलाफ अब होगी कार्रवाई…

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार, इनके खिलाफ अब होगी कार्रवाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सीएम धामी भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एक्शन ले रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने अब सतर्कता विभाग को आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि मामला राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड़ पर मौजा जाखन में गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले में दो आरोपियों सेवानिवृत्त कुशाल सिंह राणा और राजेंद्र डबराल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति दी गई है। जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी महिपाल सिंह (लेखपाल लक्सर) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अभियोजन चलाने के निर्देश दिए गए है। वहीं बताया जा रहा है कि गोवि...
उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सभी डीएम को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 27 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहां गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना  है। साथ ही कुछ स्थानों पर...
गहरे जख्म दे गया पिथौरागढ़ हादसा, सरयू तट पर एक साथ जली सात चिताएं…

गहरे जख्म दे गया पिथौरागढ़ हादसा, सरयू तट पर एक साथ जली सात चिताएं…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में हुआ सड़क हादसा बागेश्वर को शोक में डूबा गया है। हादसे ने जहां एक साथ 10 लोगों की जिंदगियां लील ली वहीं आज हादसे का शिकार हुए सात मृतकों के शवों का बागेश्वर में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया।  जिसमें सेना के दो जवानों और एक नव विवाहिता का शव भी शामिल था। इस दौरान गांव में मातम पसरा नजर आया। जहां जवानों का सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी तो वहीं एक साथ सात चिताएं जलती देख हर आंख नम नजर आई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी थी। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे। हादसे में शामा के ...
PMO के अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात, हुई ये बात…

PMO के अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात, हुई ये बात…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से उन्होंने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बता दें कि पीएमओ से जुड़े अधिकारियों का फोकस केदारनाथ और केदारनाथ में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर है। ये दोनों ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसके कारण पीएमओ से जुड़े अधिकारी गंभीरता से इन दोनों धामों में चल रहे पुनर्निर्माण और विकासकार्यों पर बराबर नजर बनाये हुए हैं। इसी कड़ी में वह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए थे। बताया जा रहा है कि पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्र...