उत्तराखंड: लालकुआं विधानसभा से बड़ी खबर, युवा जोश की गूंज, “राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं दीपेंद्र कोश्यारी!”
इस वक्त लालकुआं राजनीतिक उत्साह के चरम पर है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी का लालकुआं आगमन होने जा रहा है, और यह शहर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को तैयार है। उनका यह आगमन मात्र एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि आने वाले समय की नई राजनीतिक दिशा तय करने वाली एक रैली का रूप ले चुका है।लालकुआं शहर विधानसभा की सड़कों पर युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है। हर तरफ केवल एक ही चर्चा है “दीपेंद्र आ रहे हैं!”। हवा में "राजतिलक की करो तैयारी" जैसे जोशीले नारे गूंज रहे हैं, जो स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि युवा वर्ग इस आगमन को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। यह एक ऐसी शुरुआत मानी जा रही है, जहां नई सोच, नई ऊर्जा और नए नेतृत्व का उदय होग दीपेंद्र कोश्यारी को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना न केवल भाजपा कार्यक...








