Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

शिवसेना नेता संजय राउत को लगा बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ईडी की हिरासत

शिवसेना नेता संजय राउत को लगा बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ईडी की हिरासत

देश-विदेश
मुंबई, शिवसेना नेता संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है। पात्रा 'चाल' घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना नेता की ईडी हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज गिरफ्तार संजय राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। बता दें कि रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था। पहले भी आठ दिन की मांगी थी हिरासत ईडी ने सोमवार को राउत को पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और आठ दिनों के लिए उसकी रिमांड मांगी थी। लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को चार अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार को अदालत को बताया था कि राउत और उनके परिवार को आवास पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक का अ...
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया

देश-विदेश
नई दिल्ली, इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया है। आईबी की 10 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर, जैश और अन्य कट्टरपंथी समूहों से खतरा है। रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले में सख्त प्रवेश नियम लागू करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले और उदयपुर और अमरावती की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। आईबी ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पर सख्त प्रवेश नियम लागू करने के लिए भी कहा गया है। खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर और अमरावती में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस को उग्रवादी समूहों और भीड़-भाड़ वा...
गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर, पार्टी के आंतरिक मुद्दों को हल करने की होगी कोशिश

गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर, पार्टी के आंतरिक मुद्दों को हल करने की होगी कोशिश

देश-विदेश
बेंगलुरु, कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं ने राज्य की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। बुधवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, जिनका उनके संबंधित दल सामना कर रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस आंतरिक संघर्ष का सामना कर रही है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी राहुल गांधी मंगलवार रात कर्नाटक पहुंचे और सिद्धारमैया के युद्धरत गुटों और राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार के साथ एक बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से नेताओं से सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए कहा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों क...
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी BSP; मायावती का बड़ा ऐलान

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी BSP; मायावती का बड़ा ऐलान

देश-विदेश
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला क‍िया है। मायावती आज इसकी घोषणा भी करेंगी। मायावती ने कहा क‍ि व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को ध्‍यान में रखते हुए बसपा ने ये न‍िर्णय ल‍िया है। मायावती ने ट्वीट कर दी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि‍ सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर...
मां के जन्मदिन पर विकास ने दिया तोहफा, अब घर में जल्द बजेगी शहनाई

मां के जन्मदिन पर विकास ने दिया तोहफा, अब घर में जल्द बजेगी शहनाई

देश-विदेश
लुधियाना वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल विजेता विकास ठाकुर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े फैन रहे हैं। भारत से बर्मिंघम तक की यात्रा में मूसेवाला के गीत सुनते हुए विकास आए हैं। बड़ी बात यह है कि विकास ने मूसेवाला की हत्या के 2 दिन बाद तक खाना नहीं खाया था। विकास ठाकुर ने कामवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाया। उनका कहना था कि पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। हालांकि विकास का कहना है कि मैं कभी मूसेवाला से मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा। गाैरतलब है कि पंजाबी गायक मूसेवाला की 29 मई 2022 काे मानसा जिले में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे ने जाते समय कहा था पदक जीतकर करूंगा शादी स्वजनाें ने बताया कि विकास क...
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के चक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद ही फंसे

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के चक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद ही फंसे

देश-विदेश
गाजियाबाद शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात कार के चारों पहिये चोरी होने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसा। उनके ट्वीट पर लोगों ने पक्ष व विपक्ष में जमकर प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोगों ने उन्हें ही कठघरे में खड़ा कर दिया। अखिलेश ने कार के पहिये चोरी होने की खबर को किया ट्वीट अखिलेश यादव ने पहिये चोरी की प्रकाशित खबर को सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा 2.0 के राज में। इसे नौ घंटे में 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और दो हजार से ज्यादा ने रिट्वीट किया। करीब दो हजार लोगों ने पक्ष-विपक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी है। गाजियाबाद पुलिस ने दी प्रतिक्रिया गाजियाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अभियोग पंजीकृत कर वैधा...
अमेरिकी लोगों की रक्षा करने की हमारी क्षमता और संकल्प” को प्रदर्शित करता है.|

अमेरिकी लोगों की रक्षा करने की हमारी क्षमता और संकल्प” को प्रदर्शित करता है.|

देश-विदेश
अमेरिकी लोगों की रक्षा करने की हमारी क्षमता और संकल्प" को प्रदर्शित करता है.| आतंकी संगठन अलकायदा के लिए यह 2011 में संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद दूसरा सबसे बड़ा झटका है. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि जवाहिरी कई वर्षों से छिपा था और उसका पता लगाने और उसे मारने का अभियान आतंकवाद रोधी और खुफिया समुदाय द्वारा सावधानीपूर्वक किया जा रहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिकी ड्रोन हमले में 9/11 हमलों के मास्टरमाइंड अलकायदा प्रमुक अयमान अल जवाहिरी को मार डाला गया है. बाइडेन ने कहा कि न्याय हो गया है और यह आतंकवादी नेता अब नहीं है. टेलीविजन पर संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी में जवाहिरी को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया. बाइडेन कहा कि जवाहिरी की मौत से 9/11 को अमेरिका में मारे गए 3000 लोगों के परि...
महंगाई के मुद्दे पर बहस, वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा-भारत में बेहतर हालात

महंगाई के मुद्दे पर बहस, वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा-भारत में बेहतर हालात

देश-विदेश
नई दिल्ली, महंगाई को लेकर आज राज्यसभा में चर्चा हो सकती है। विपक्षी दल महंगाई पर चर्चा की कई दिनों से मांग कर रहे थे। इसको लेकर 1 अगस्त को राज्यसभा में हंगामा भी हुआ था। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा था। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि 2 अगस्त को राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हैं। महंगाई के मुद्दे को राज्यसभा में रखने पर हम सहमत हैं। खड़गे ने कहा कि जब पूरे भारत में लोग महंगाई से प्रभावित हैं, तो लगता है कि भाजपा इससे अप्रभावित है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैंने आश्वस्त कराया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। फिर भी विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि विपक्ष को शंका है सरकार ने जो अच्छे काम क...
अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देश-विदेश
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या  के साथ ही उनकी तपोस्थली चित्रकूट  का दौरा करेंगे। इसके बाद उनकी लखनऊ वापसी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे शलाका पुरुष स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान साकेतवासी परमहंस के साथ राममंदिर के प्रति उनका अनुराग भी छलकेगा। मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री परमहंस के आश्रम दिगंबर अखाड़ा में शनिवार को दोपहर में उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत सुरेशदास के संयोजन में मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे अयोध्या पहुंच कर पहले मंदिर आंदोलन के नायक की स...
हर घर तिरंगा’ आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी

हर घर तिरंगा’ आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी

देश-विदेश
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। पीएम मोदी ने दी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि 31 जुलाई यानी आज ही के दिन हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 'हर घर तिरंगा' आंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ये दे...