Sunday, August 3News That Matters

देश-विदेश

बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थल सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, 6 लोग लापता

बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थल सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, 6 लोग लापता

देश-विदेश
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन स्थल सोनमर्ग पहुंचे करीब 50 पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है। कश्मीर में पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने के लिए पहुंचे ये पर्यटक वहां फंस गए थे। जिन्हें पुलिस ने अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया। इसी बीच जिला किश्तवाड़ से अनंतनाग के लिए पैदल निकले वारवान गांव के छह लोग बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सेना ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभी तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने बताया कि सोनमर्ग के ऊपरी इलाके गगनगीर में पड़ी बर्फ का आनंद लेने के लिए जब ये पर्यटक वहां पहुंचे ताे वे वहां फंस गए। सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने की वजह से गाड़ियां वहीं जाम हो गई। उन्हें इन लोगों के बारे में पता चला जिसके बाद गांदरबल पुलिस ने विशेष अभियान चल...
युद्ध का ऐलान कर पुतिन बोले- यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल घर जाएं

युद्ध का ऐलान कर पुतिन बोले- यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल घर जाएं

देश-विदेश
युद्ध का ऐलान कर पुतिन बोले- यूक्रेन के सैनिक हथियार डाल घर जाएं| रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आशंकाएं लगातार बढ़ रही हैं। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र घोषित किए जाने के बाद पश्चिमी देश इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन ने रूस में रहने वाले अपने नागरिकों से तत्काल वापस आने को कहा है। हमले के डर से यूक्रेन में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस मामले को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दूसरी बार आपातकाल बैठक बुलाई। इसमें भारत ने कहा कि तत्काल युद्ध टालने के प्रयास होने चाहिए वरना इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध का ऐलान कर दिया है। पुतिन ने कहा कि रूस की मिलिट्री स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च करने जा रहा है। पुतिन का कहना है इसका उद्देश्य यूक्रेन से उसकी सेना को हटना है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाल...
यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया जा रहा हमला

यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके, बैलिस्टिक मिसाइलों से किया जा रहा हमला

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। 182 भारतीय नागरिकों को लेकर कीव से दिल्ली पहुंचा विशेष विमान ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरणवार प्रचार कार्यक्रम को गति देने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रदेश में दो जिलों में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी पहले बाराबंकी में सभा करेंगे। इसके बाद वह कौशांबी में जनता को संबोधित करेंगे। इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के राम स्नेही घाट में करीब 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पीएम मोदी बाराबंकी के साथ ही अयोध्या तथा पास के अन्य जिलों पर भी असर डालेंगे। उनकी सभा में कई विधानसभा सीटों के उम्मीदवार के साथ कार्यकर्ता भी एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में बाराबंकी व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधि...
परिवार के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान, लोगों से वोट करने की भी की अपील

परिवार के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान, लोगों से वोट करने की भी की अपील

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में परिवार के साथ किया मतदान, लोगों से वोट भी करने का आग्रह: लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मतदान किया। राजनाथ सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश मे...
अमेरिका जापान ब्रिटेन और जर्मनी ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए

अमेरिका जापान ब्रिटेन और जर्मनी ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए

देश-विदेश
रूस द्वारा यूक्रेन के अलगाववादियों के नियंत्रण वाले दो क्षेत्रों को मान्यता दिए जाने के बाद हालात और बिगड़ रहे हैं। कई पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन के बाद अब जापान ने भी अमेरिका पर प्रतिबंध लगाए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि हमारी सरकार जापान में रूस के सरकारी बांड को जारी करने और वितरण पर बैन लगाएगी। किशिदा ने ये भी कहा कि जापान दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वीजा जारी करना भी निलंबित कर देगा। इसके अलावा जापान में उनकी संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा और दोनों क्षेत्रों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। अमेरिका ने भी लगाए प्रतिबंध इससे पहले, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक रूस को पश्चिमी देशों से मिलने वाली आर्थिक...
देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश-विदेश
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण काफी कमजोर पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 31,377 लोग ठीक हुए हैं जबकि 278 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के कुल 13,405 मामले सामने आए थे। एक्टिव केस भी घटे इसके अलावा कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 1,64,522 हो गए हैं। कुल 4,21,89,887 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5,12,622 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा – खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा – खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 की मौत

देश-विदेश
उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अभी तक दो की पहचान हो पाई है। इनमें से एक राम प्रकाश दूसर त्रिलोक राम है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक...
यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक, यूक्रेन से वापस लौटेंगे भारतीय

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक, यूक्रेन से वापस लौटेंगे भारतीय

देश-विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक चल रही है। यूक्रेन से वापस आएंगे भारतीय भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विशेष विमान आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुआ। ड्रीमलाइनर बी-787 विमान में 200 से अधिक सीटों की क्षमता है। यूक्रेन से विशेष विमान आज रात दिल्ली वापस लौटेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के बारे में बात...
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा- कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा- कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा

देश-विदेश
बहुत जल्द कश्मीर के हालात पहले की सामान्य व शांतिपूर्ण होंगे। घाटी में अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है। यहां के युवाओं को अब यह बात समझ आ गई है कि पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कश्मीर केे नाम पर उन्हें बली का बकरा बनाया जा रहा है। वे अब आतंकवाद के रास्ते पर नहीं बल्कि एक सामान्य जीवन की तलाश में हैं। यह बात चिनार कोर के जीओसी लेफ्टनेंट जनरल डीपी पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कश्मीर में आतंकियों की भर्ती में काफी कमी आई है। आतंकवादी संगठन अपने सहयोगियों की मदद से युवाओं को कथित जेहाद का पाठ पढ़ाकर संगठनों में भर्ती करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु अब युवा उनकी बातों में न आकर एक आम नागरिक का जीवन जीने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनोें सुरक्षाबलों ने घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के बहुत बड़े माड्यूल का भंडाफो...