Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज

उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब सीबीआई करेगी उद्यान विभाग घोटाले की जांच, हाईकोर्ट के आदेश पर हासिल किए दस्तावेज उद्यान विभाग में घोटाले की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने सीबीसीआईडी से इस जांच से संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। फिलहाल इसमें पीई (प्राथमिक जांच) दर्ज कर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य मिलने के बाद सीबीआई ने इसमें वैधानिक कार्रवाई भी कर सकती है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती, गोपाल उप्रेती व अन्य ने जनहित याचिका दाखिल कर उद्यान विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था। याचिकाओं में कहा गया है कि उद्यान विभाग में करोड़ों का घोटाला किया गया है। फलदार पौध की खरीद में गड़बड़ियां की गई है। विभाग ने एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। यही नहीं जिस कंपनी से पौधे खरीदवाना दिखाया उसे लाइस...
उत्तराखंड : बिहार से दो बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर दून लेकर पहुंची पुलिस

उत्तराखंड : बिहार से दो बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर दून लेकर पहुंची पुलिस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बिहार से दो बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर दून लेकर पहुंची पुलिस रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड के आरोपी बदमाशों के दो मददगारों को दून पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर शहर लेकर आ गई है। इससे पहले बिहार की हाजीपुर कोर्ट से दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया। बता दें कि इन दोनों बदमाशों ने डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों को मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और रुपये मुहैया कराए थे। दोनों बदमाशों का दून में पुलिस कस्टडी रिमांड हालिस करने के बाद पूछताछ शुरू करेगी। गत नौ नवंबर को पांच सशस्त्र बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डाली थी। शुरुआत में ही साफ हो गया था कि यह काम बिहार की नालंदा गैंग का है, जिसने इसी साल में देशभर के अलग-अलग राज्यों में रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में डकैतियां डाली हैं। इस बीच पुलिस कप्तान अजय सिंह की अगुवाई में बिहार के वैशाली पहुंच गई। यहां से अ...
उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : महिलाओं के लिए जल्द बनेगी नीति, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द नीति बनेगी, इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, इस संबंध में शासन स्तर पर भी एक बैठक होगी। प्रयास किया जा रहा है कि अगले साल 2024 में नीति लागू हो सके। मंत्री रेखा आर्य ने शासकीय आवास पर विभाग की समीक्षा बैठक में कहा, आबकारी विभाग से महिला कल्याण कोष के लिए आठ करोड़ रुपये मिले हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि महिलाओं और बच्चों के लिए यह धनराशि किस तरह से काम आए इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तय समय पर प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ। हालांकि इस दिशा में कुछ काम हुआ है, लेकिन अ...
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में 40 श्रमिकों के फंसने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी टनल प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। शहरों की वहन क्षमता का भी हम आकलन कर रहे हैं। बता दें कि मसूरी, देहरादून-टिहरी समेत प्रदेश में कई टनल प्रोजेक्ट प्रस्तावित व विचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं और राज्य सरकार इसमें उनका सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं लगातार बचाव कार्य देख रहे हैं। वह समीक्षा कर रहे हैं और हम लोगों से जानकारी ले रहे हैं। मुझसे भी उन्होंने फीडबैक लिया है। प्रधानमंत्री व केंद्र स...
उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी

उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सोमवार से उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, छाएंगे बादल और होगी बर्फबारी उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। देहरादून में गुरुवार को भी सुबह से चटख धूप खिली रही और पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। हालांकि, शाम ढलते ही पारा तेजी से नीचे गिर रहा है, जिससे रात को ठिठुरन महसूस की जा रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही ह...
उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शहर से अब डीजल बसें होंगी बाहर, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की होगी एंट्री देहरादून शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने, आमजन को सुविधाजनक और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने शहर में दौड़ रही डीजल सिटी बसों को बाहर करने की तैयारी कर ली है। डीजल बसों के स्थान पर शहर में केवन सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (सीटीसी) का गठन किया जाएगा, जो उत्तराखंड परिवहन निगम के अधीन रहेगा। वर्तमान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत संचालित हो रही 30 इलेक्ट्रिक बसें भी सीटीसी के अधीन ही संचालित होंगी। नई सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस लाने पर ट्रांसपोर्टर को सब्सिडी देने की तैयारी चल रही है। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा में सुधार के लिए गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु की अध्यक्षता में यूनीफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए...
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से शुरू हुआ छठ का महापर्व, 4 दिन ऐसे होगी पूजा, जानिए अर्घ्य देने का समय संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्यदेव व छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। कल खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य, जबकि 20 को प्रात:अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाटों की सफाई की गई। वहीं, बाजार में पूजा सामग्री के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में इस पूजा का काफी महत्व है। देहरादून की बात करें तो यहां बिहार के लोग इस पर्व को खासा उल्लास के साथ मनाते हैं। चार दिवसीय पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, प्रेमनगर में महिलाएं दऊरा (बांस की टोकरी), बांस का सूप, डाला, कच्ची हल्दी, अदरक, जंगली बेर, सिंघाड़ा, चकोतरा, गन...
उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अभी नहीं होंगे निकाय चुनाव, कार्यकाल समाप्ति पर तैनात किये जाएंगे प्रशासक उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव अभी नहीं होंगे। एक दिसंबर को निकायों का कार्यकाल समाप्त होते ही सरकार इनमें प्रशासक तैनात कर देगी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में करीब 84 नगर निकाय के बोर्ड का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो जाएगा। कायदे से नए बोर्ड के चुनाव के लिए अभी तक प्रक्रिया आरंभ हो जानी चाहिए थी। लेकिन अभी निकायों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए गठित एकल आयोग भी अपना सर्वे पूरा नहीं कर पाया है। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने भी निकायों के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है। बकौल अग्रवाल, इन दोनों प्रक्रियाओं के गतिमान होने की वजह से तय समय पर चुनाव कराना मुमकिन नहीं है। जानकारों का मानना है कि अब निकाय चुनाव अगले व...
उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी

उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आयोग ने शुरू की समूह-ग भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी उत्तराखंड में समूह-ग भर्तियों के लिए होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आसान होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ऑनलाइन आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया को भी और आसान बना देगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वैसे तो पहले से ही काफी सरल है, लेकिन इसे अभ्यर्थियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। बताया कि अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के अपलोड डॉक्यूमेंट में कुछ दिक्कतें आती हैं। इन्हें भी दूर किया जा रहा है। आयोग ने अभी तक जो भर्तियां निकाली हैं, उनकी ऑनलाइन प्रक्रिया अपने स्तर से ही की है। आगामी भर्तियों के लिए वे...
उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बदमाशों को वाहन और फंडिंग उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में दून पुलिस खुलासे के करीब बढ़ गई है। दून पुलिस ने बिहार से दून में लूट की घटना करने वाले बदमाशों को फंडिग, मोबाइल, वाहन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार में जिस हाइड आउट कंट्रोल हाउस से पूरा गैंग संचालित होता है, उसमें दबिश देकर घटना में शामिल बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुबूत जुटा लिए हैं। दून पुलिस की अलग-अलग टीमें मध्यप्रदेश, बिहार में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। दरअसल, राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शो-रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्व...