उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, इन प्रत्याशियों में घमासान |
उपचुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद, इन प्रत्याशियों में घमासान |
26 सितंबर को हरिद्वार जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के सभी पदों पर चुनाव हो गया था। जबकि इस दौरान 20 गांव में वार्ड सदस्य के कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब दोबारा उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत आठ दिन पहले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आज हरिद्वार जिले में ऐसे गांव में मतदान होना है। जहां पर वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इसके लिए सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई। हर ब्लॉक में कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, मतपेटियां समेत सभी सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।
चुनाव को लेकर रुड़की ब्लॉक समेत भगवानपुर, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद सहित सभी ब्लॉकों में परिसर में ही स...







