Monday, February 16News That Matters

देहरादून

पतंजलि के घी के नमूने फेल: पिथौरागढ़ अदालत ने कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

पतंजलि के घी के नमूने फेल: पिथौरागढ़ अदालत ने कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पिथौरागढ़ ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के घी के नमूनों को मानकों पर खरा न उतरने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर जुर्माना लगाया है। मामले में न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अदालत ने करीब 1,348 दिन बाद फैसला सुनाते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 1 लाख रुपए, ब्रह्म एजेंसी (डिस्ट्रीब्यूटर) पर 25,000 रुपए और करन जनरल स्टोर (विक्रेता) पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया। 2021 में पहली बार दी थी जानकारी असिस्टेंट कमिश्नर आर.के. शर्मा के अनुसार, 2021 में पतंजलि के अधिकारियों को नमूने फेल होने की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन लंबे समय तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में 15 अक्टूबर 2021 को पतंजलि ने दोबारा जांच की अपील की और सैंपल को सेंट्रल लैब में टेस्ट कराने की बात कही। इसके लिए कंपनी ने नियमानुसार 5,000 रुपए श...
2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की,कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई,2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की,कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई,2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृत स्नान), 15 अप्रैल 2027 को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के स्नान की तिथियों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए अखाड़ों ...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, सीवर लाइन, सड़क मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, आंतरिक मार्ग, विद्यालय, पंचायत भवन आदि से संबंधित प्रस्तावों को आपदा मद में तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई के अधिकारिय...
पीआरएसआई डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

पीआरएसआई डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के डेलीगेशन ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का ब्रोशर भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन में राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  पुष्...
राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज राजभवन में देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा और Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर  कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य  प्रमोद कृष्णम महाराज (संभल), परमार्थ निकेतन ऋषिकेश स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  भगत सिंह कोश्यारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को साधुवाद देते हुए कहा कि बेटियां भगवान का स्वरूप होती हैं। उनके लेखन कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्...
बिग ब्रेकिंग: UCOST का बड़ा आयोजन — देहरादून में आपदा प्रबंधन व विज्ञान नवाचार पर ऐतिहासिक सम्मेलन होगा

बिग ब्रेकिंग: UCOST का बड़ा आयोजन — देहरादून में आपदा प्रबंधन व विज्ञान नवाचार पर ऐतिहासिक सम्मेलन होगा

देहरादून
बिग ब्रेकिंग: UCOST का बड़ा आयोजन — देहरादून में आपदा प्रबंधन व विज्ञान नवाचार पर ऐतिहासिक सम्मेलन होगा देहरादून एक बार फिर बड़े वैज्ञानिक कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है। UCOST (उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र) राज्य में पहली बार ऐसा सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जिसमें आपदा प्रबंधन, वैज्ञानिक नवाचार और आधुनिक तकनीक पर व्यापक चर्चा होगी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ हिमालयी राज्यों के लिए नई रणनीतियाँ, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, भूकंप और भूस्खलन से बचाव के मॉडल प्रस्तुत करेंगे। साथ ही युवाओं और शोधकर्ताओं को नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। इसे उत्तराखंड में विज्ञान और सुरक्षा के क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन बताया जा रहा है।...
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरिद्वार में चाइनीज मांझे पर सख्त

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरिद्वार में चाइनीज मांझे पर सख्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बाइक से घर लौटते वक्त खतरनाक मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्लाईओवर पर अचानक मांझा उसकी गर्दन में उलझा और धारदार धागे ने गला काट दिया, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्रेम अस्पताल पहुंचाया, जहां कई टांकों के साथ उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना के सामने आते ही ज्वालापुर पुलिस ने भी कोतवाली क्षेत्र में पतंग की दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर नोटिस जारी किया। वही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और पूरे शहर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए गए ...
सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों—डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों—की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, ...
केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले गणेश जोशी, राज्य की विकास योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले गणेश जोशी, राज्य की विकास योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि, किसान कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बद्रीनाथ धाम का प्रसाद एवं शॉल भेंट किया। कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्तमान स्वीकृत अनुदान राशि ₹1.30 लाख प्रति आवास इकाई को बढ़ाकर पीएम-जनमन योजना के समकक्ष ₹2.00 लाख प्रति आवास इकाई किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई-I के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा को मार्च 2026 तक बढ़ाने तथा पीएमजीएसवाई-III कार्यों की पूर्णता के लिए एक वर्ष का ...
धामी कैबिनेट की बैठक वन्यजीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि समेत इन 8 बिंदुओं पर लिए फैसले

धामी कैबिनेट की बैठक वन्यजीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि समेत इन 8 बिंदुओं पर लिए फैसले

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया। धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली- 2025 (संशोधन) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रियाकलापों के संपूर्ण लेखे-जोखे को राज्य विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने की स्वीकृति।...