गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत,गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग,उच्च स्तरीय बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ पर रखेंगे उत्तराखंड का रोड़मैप
सूबे के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित देशभर के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करेंगे। यह बैठक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें डाॅ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोड़मैप को रखेंगे साथ ही वह अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इसके अलावा डाॅ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात में सहकारिता के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे और वहां की कार्यप्रणाली व सहकारी व्यवस्थाओं से परिचित होंगे।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 17 फरवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर (गांधीनगर) में सहकारिता को...








