उत्तराखंड: शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए और आर्मी बैंड का निरीक्षण कर जवानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी वीरगाथा को याद किया।
इस दौरान उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की, जिनमें कोटद्वार में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, सैनिक कल्याण निदेशालय में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, और लैंसडाउन के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय का सुधार शामिल है। शहीदों के नाम पर कई सड़क मार्ग और विद्यालय भी नामित किए जाएंगे।
धामी ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने, अंतिम ...








