Wednesday, February 18News That Matters

देहरादून

देहरादून: हरेला पर्व पर सौडा सरोली में पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

देहरादून: हरेला पर्व पर सौडा सरोली में पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के सौडा सरोली क्षेत्र में पत्रकार यूनियन (मीडियाराइट) के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी के नेतृत्व में एक भव्य पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों और मैड संस्था के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “पेड़ लगाओ, जीवन पाओ, शुद्ध हवा का सुख उठाओ, पर्यावरण की रक्षा, धरती की सुरक्षा” के संदेश को आत्मसात करते हुए इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ और पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने पौधा रोपण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “पेड़ हमारे भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ये न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और धरती की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी की जिम्मेदार...
हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधाप्र देश में हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर किया गया पौधा रोपण मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा । *हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व है* मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के दिन ल...
हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण  ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण ,कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड की पर्यावरण एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर आज देहरादून के न्यू कैंट रोड़ में आयोजित फलदार पौध वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल जैसी विभिन्न फल प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को हरेला पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति से हमारे जुड़ाव और जिम्मेदारी का उत्सव है। हमें केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में 15 ल...
रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को पूर्ण भव्यता और प्रभावशाली स्वरूप में संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा और देशभर में राज्य की पहचान को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को सफल बनाने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और मीडिया स...
राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ

राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद उत्तरकाशी एवं देहरादून के सेब उत्पादक किसानों को उत्तराखण्ड़ के सेब की विशिष्ट पहचान दिलाने तथा सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण शुरू कर दिया गया है। कृषकों के सेब उत्पाद को उत्तराखण्ड ब्राण्ड के यूनिवर्सल कार्टन/कोरोगेटेड फाइबर बोर्ड बॉक्स (सी०एफ०बी०) मय एप्पल ट्रे में विक्रय करते हुए उत्तराखण्ड में उत्पादित सेब को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा कृषकों को उनके उत्पाद का अधिक मूल्य प्रदान कराने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के कृषकों की 3.85 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग तथा जनपद देहरादून के कृषकों की 0.75 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग सूचीबद्ध फर्मों/कम्पनियों को उपलब्ध कराते हुए उद्यान सचल दल केन्द्रों के माध्यम से कृषकों में वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। प्रदेश के कृषकों/सेब उत्पादक अब उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्...
विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सावन में नाग का दिखना शुभ माना जाता है, लेकिन जब वही नागराज गांव के बीचोंबीच आ जाएं, तो डर और दहशत लाजमी है। उत्तराखंड के विकासनगर में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बारह फीट लंबा किंग कोबरा ग्रामीण बस्ती में पहुंच गया — और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था उत्तराखंड के चौहड़पुर रेंज के रजौली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव की गलियों में जंगल से निकलकर एक विशालकाय किंग कोबरा ने दस्तक दे दी। करीब 12 फीट लंबे इस सांप को देखकर गांववालों की सांसें थम गईं। डरे-सहमे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित काबू में किया गया। रेस्क्यू टीम ने इस खतरनाक और दुर्लभ सांप को बाद में टिमली के गहरे जंगलों में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ ...
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड , एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड , एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे *"हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व* *प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे* इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-माँ के नाम की थीम पर यह पौधरोपण आयोजित किया जाएगा। पूरे माह इस पर्व के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पौधरोपण अभियान की सफलता ...
CM धामी को पत्र भेजने वाले लोगो  को CM ने किये फ़ोन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

CM धामी को पत्र भेजने वाले लोगो को CM ने किये फ़ोन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस...
मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में...
देवभूमि में धामी सरकार का आपरेशन कालनेमि,सनातन की आड़ लेकर अपराध करने वालो पर होगा एक्शन

देवभूमि में धामी सरकार का आपरेशन कालनेमि,सनातन की आड़ लेकर अपराध करने वालो पर होगा एक्शन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज समाज में कई “कालनेमि” सक्रिय हैं जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। हमारी सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखन...