उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा
उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
जबकि मसूरी विधानसभा सी...








