Wednesday, February 18News That Matters

देहरादून

धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा

धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। राज्य के 90 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट में संशोधन, जमरानी व सौंग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों कपर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। कैबिनेट के फैसले – कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 90 हजार करोड़ के बजट पेश करने को मंजूरी दे दी है। बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया गया है। हालांकि बजट पेश करने की तारीख की घोषणा कार्यमंत्रणा समिति करेगी। – सरकार ने गैंगस्टर एक्ट में संशोधन ...
उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा

उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा देहरादून कला विषय के लिए बीएड को अब अनिवार्य कर दिया गया है। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से एलटी संवर्ग के 300 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। विभाग की ओर से एलटी संवर्ग में भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 1592 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग में पूर्व में एलटी संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन कला विषय एलटी शिक्षकों के लिए वर्ष 2020 में नॉन बीएड कर दिया गया था। कुछ अभ्यर्थी इसके खिलाफ कोर्ट चले गए थे। जिससे कला विषय के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पिछले काफी समय से लटकी थी प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन शिक्षकों के अब अंतरमंडलीय तबादले हो सकेंगे। पूरे सेवाकाल में शिक्षक एक बार एक से दू...
उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति

उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम के चेयरमैन नवीन जोशी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों को लेकर बैठक हुई बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए गए, जिसके तहत वीरेंद्र पंवार को पौड़ी, विनय कुमार नैनीताल, सुरेश आर्य अल्मोड़ा, विनीत अग्रहरी गुप्ता व परिणीता बड़ोनी टिहरी एवं सुरेंद्र सिंह प्रजापति हरिद्वार लोकसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे। नवीन जोशी ने बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हमको सुनिश्चित करनी है, जिसके लिए दिन रात वार रूम कार्यरत रहेगा, सभी डेस्क हेड अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे और जमीनी स्तर तक जनता से जुड़ने का काम करेंगे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हम जवाब देंगे, ...
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टार आमिर खान बेटे के एडमिशन के लिए परिवार के साथ  पहुंचे मसूरी, इस स्कूल में जुटाई जानकारी

उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टार आमिर खान बेटे के एडमिशन के लिए परिवार के साथ पहुंचे मसूरी, इस स्कूल में जुटाई जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टार आमिर खान बेटे के एडमिशन के लिए परिवार के साथ पहुंचे मसूरी, इस स्कूल में जुटाई जानकारी बालीवुड अभिनेता आमीर खान परिवार के साथ मसूरी पहुंचे। यहां उन्होंने वुडस्टाक स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि आमिर अपने बेटे आजाद के दाखिले के संबंध में मसूरी आए हैं। बुधवार को अभिनेता आमिर खान के वुडस्टाक स्कूल पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक गेट के नजदीक एकत्र हो गए सूत्रों के अनुसार आमिर खान ने मुलाकात के दौरान प्रिंसिपल से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे स्कूल के जिम व आडिटोरियम भी पहुंचे। वहां पर स्कूल के छात्रों व स्टाफ से मिले व उनसे बातचीत की। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को भी मायूस नहीं किया। स्कूल से बाहर आते ही उनके साथ फोटो खिंचवाई। हालांकि मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। बाद में वह सुरक्षा व्यवस्था के बी...
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट प्रस्ताव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा के 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बनाया प्लान ,प्रदेश के 15 शहरों के भार वहन क्षमता का होगा आकलन, जोशीमठ भी शामिल

उत्तराखंड : सीएम धामी ने बनाया प्लान ,प्रदेश के 15 शहरों के भार वहन क्षमता का होगा आकलन, जोशीमठ भी शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने बनाया प्लान ,प्रदेश के 15 शहरों के भार वहन क्षमता का होगा आकलन, जोशीमठ भी शामिल चमोली जिले में श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा के सबसे प्रमुख पड़ाव जोशीमठ शहर पर आई भूधंसाव की आपदा के बाद पहाड़ी शहरों की भार वहन क्षमता को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने प्रथम चरण में जोशीमठ समेत 15 शहरों की भार वहन क्षमता का आकलन कराने का निश्चय किया है। इसके लिए विभिन्न राज्यों की 12 फर्म सूचीबद्ध की गई हैं। अब टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण होने पर शीघ्र ही जियोलाजिकल, जियोटेक्निकल, जियोफिजिकल जांच, ढलान स्थिरीकरण, लिडार सर्वे से संबंधित कार्य शुरू होंगे। इससे पता चल सकेगा कि इन शहरों में वर्तमान में कितना बोझ है और ये कितना भार वहन कर सकते हैं। प्रत्येक शहर की रिपोर्ट आवास विभाग को ...
उत्तराखंड : आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, उत्तराखंड के कैंसर अस्पताल में 25 % बेड रहेंगे आरक्षित

उत्तराखंड : आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, उत्तराखंड के कैंसर अस्पताल में 25 % बेड रहेंगे आरक्षित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, उत्तराखंड के कैंसर अस्पताल में 25 % बेड रहेंगे आरक्षित उत्तराखंड में अब सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। यहां कैंसर अस्पतालों में अब आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के हर्रावाला में पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले कैंसर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि संचालन के पहले दिन से ही अस्पताल में सभी सुविधाओं की व्यवस्था हो। मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर्रावाला में खुलने वाले कैंसर अस्पताल और हरिद्वार में 200 बेड वाले मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र की वित्त व्यय समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने कहा अगले वर्ष हर्रावाला में खुलने वाले अस्पताल में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपक...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ, कहा हमारा संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ, कहा हमारा संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ, कहा हमारा संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। उन्होंने कहा कि सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती और उनके पहलुओं से संबंधित विकल्पों पर विचार कर हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया। हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी, पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदकर इनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई करते हैं। उत्पाद ...
मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश ऋषिकेश विधानसभा से देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धन...
उत्तराखंड : मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां

उत्तराखंड : मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी माह आखिर में गढ़वाल और कुमाऊं का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी सभाएं भी होंगी। पार्टी यह मानकर चल रही है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए अगले 15 दिनों के दौरान कई केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड में दौरे हो सकते हैं। पार्टी कुछ बड़े सम्मेलन कराने की तैयारी में भी है, जिनमें केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है। अगले 15 से 20 दिन में पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शीर्ष नेताओं का मंत्र लेकर उत्तराखंड के 250 प्रतिनिधि विकसित भारत के लिए मोदी फिर से, का नारा बुलंद करने के लिए पार्टी कार्...