उत्तराखंड : धामी सरकार को केंद्र से मिले 720 करोड़, जिसका इन कामों में होगा इस्तेमाल
उत्तराखंड : मी सरकार को केंद्र से मिले 720 करोड़, जिसका इन कामों में होगा इस्तेमाल
पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर डबल इंजन के बूते विकास और निर्माण कार्यों की गति तेज कर सकेगी। केंद्र सरकार ने 720 करोड़ की वित्तीय सहायता राज्य की झोली में डाली है। इसमें से 125 करोड़ की राशि शहरी निकायों और 36 करोड़ रुपये शहरी नियोजन में किए जा रहे सुधारों के लिए दिए गए हैं।
प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार को केंद्र ने अतिरिक्त सहायता दी है। स्कीम फार स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट्स फार कैपिटल इन्वेस्टमेंट के भाग-एक के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 559 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है। साथ ही इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।
केंद्र सरकार का पत्र मिलते ही वित्त अपर सचिव सी रविशंकर ने सोमवार को सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को पत्...








