भूपेंद्रभाई पटेल राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लेंगे शपथ
अहमदाबाद, अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल , आज (सोमवार) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समरोह से पहले भूपेंद पटेल ने राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और विजय रूपाणी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। ज्ञात हो कि शनिवार को विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से 59 वर्षीय भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल का चयन मुख्यमंत्री पद के लिए किया गया था। इस बैठक में भाजपा के 103 विधायक मौजूद थे। सोमवार को केवल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवायी जाएगी जबकि मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा।
गुजरात के नामित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के श...








