उत्तराखंड : विकासनगर के तीन अलग क्षेत्रों में 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए ने चलाई जेसीबी, एसडीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई
उत्तराखंड : विकासनगर के तीन अलग क्षेत्रों में 18 बीघा अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए ने चलाई जेसीबी, एसडीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में 18 बीघा भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को एमडीडीए की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए के पीठासीन अधिकारी/उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक क्षेत्र विस्तार के बाद अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इसके चलते विभिन्न तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अवैध निर्माण पर सुनवाई करने व कार्रवाई की शक्तियां दी गई हैं। साथ ही समय-समय पर इस दिशा में निर्देश भी जारी किए जाते हैं।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवैध प्लाटिंग के तीन अलग-अलग प्रकरण में सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश दिए ...








