अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी
नई दिल्ली, भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है।
अमित शाह लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अमित शाह को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।'
अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने जारी किया वीडियो
अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा गया है, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत ...








