Wednesday, February 25News That Matters

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 किमी पदयात्रा, धारी देवी में पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने सरकार को सौंपी गुहार”

”पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 किमी पदयात्रा, धारी देवी में पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों ने सरकार को सौंपी गुहार”

कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को पुरानी पेंशन समन्वय समिति और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कर्णप्रयाग से धारी देवी मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली। रैली के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाते हुए नई पेंशन प्रणाली का विरोध किया।
समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। धारी देवी मंदिर पहुंचकर कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर पुरानी पेंशन बहाली की प्रार्थना की और कहा कि यदि सरकार मांगों पर विचार नहीं करती तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, उपनल कर्मियों, पुलिस कर्मियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन ही उनका अधिकार है और इसे हर हाल में बहाल होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *