Tuesday, April 21News That Matters

Day: April 8, 2026

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा,अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा,अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की चौथी बैठक के दौरान राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाई जाए और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूआईआईडीबी के गठन का मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रक्रियात्मक जटिलताओं को दूर करने के लिए कार्यों के सरलीकरण पर विशेष बल दिया, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतर ...
टिहरी झील में रोमांच की लहर: 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आगाज़, CM धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

टिहरी झील में रोमांच की लहर: 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आगाज़, CM धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

उत्तराखंड
टिहरी झील में रोमांच की लहर: 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आगाज़, CM धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे टिहरी एक बार फिर खेल पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। चैंपियनशिप का आयोजन विश्व प्रसिद्ध Tehri Lake में किया जा रहा है, जहां प्रतिभागी कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को भी नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने अपने ...
चारधाम यात्रा से पहले अव्यवस्थाएं उजागर, निर्माण कार्य अधूरे: धामी सरकार पर कांग्रेस का हमला

चारधाम यात्रा से पहले अव्यवस्थाएं उजागर, निर्माण कार्य अधूरे: धामी सरकार पर कांग्रेस का हमला

उत्तराखंड
चारधाम यात्रा से पहले अव्यवस्थाएं उजागर, निर्माण कार्य अधूरे: धामी सरकार पर कांग्रेस का हमला   चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य की धामी सरकार गम्भीर नहीं। निर्माण कार्य पड़े हैं अधूरे। आधारभूत सुविधाओं की बनी है नितांत कमी। राज्य सरकार परम्पराओं का नहीं कर रही है पालनः- लखपत सिंह बुटोला प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने एक महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधामों के कपाट खुलने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले की अव्यवस्थाओं को आपके सामने रखना चाहता हूं। लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि मैं 5 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ गया था। वहां पर चारधाम यात्रा शुरू होने में मात्र कुछ ही दिन शेष ह...