Saturday, May 30News That Matters

Day: April 12, 2026

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात,उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात,उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने का संकल्प

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक  मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी गंतव्य के रूप में विकसित करने, निवेश को आकर्षित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त राज्य है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाया जाए और इसे एक सशक्त फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई आधुनिक एवं उद्योगोन्मुख फिल्म नीति के अंतर्गत फिल्म नि...
​PM मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियां तेज; CM धामी ने जसवंत ग्राउंड और डाट काली मंदिर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

​PM मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियां तेज; CM धामी ने जसवंत ग्राउंड और डाट काली मंदिर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। उन्होंने य...
हरिद्वार: उफनती गंगा के बीच ‘काल’ बन गया था टापू, जल पुलिस ने बचाई 21 जिंदगियां

हरिद्वार: उफनती गंगा के बीच ‘काल’ बन गया था टापू, जल पुलिस ने बचाई 21 जिंदगियां

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उत्तरी हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से 21 श्रद्धालु बीच धारा में बने एक टापू पर फंस गए। इन श्रद्धालुओं में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। जल पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। ​अचानक बढ़ा जलस्तर, मची अफरा-तफरी ​घटना सप्त ऋषि क्षेत्र के कबीर कुटीर घाट के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु गंगा किनारे स्नान कर रहे थे, तभी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश या बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई। देखते ही देखते श्रद्धालु पानी के तेज बहाव के बीच एक ऊंचे टापू पर अलग-थलग पड़ गए। लहरों का शोर और बढ़ता पानी देख श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। ​ ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की स्पेशल यूनिट तत्काल सक्रिय हुई...