Wednesday, February 25News That Matters

गोवा क्लब हादसा: भीषण आग में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, परिवारों में मातम

गोवा क्लब हादसा: भीषण आग में उत्तराखंड के पाँच युवकों की मौत, परिवारों में मातम

गोवा के अरपोरा स्थित एक लोकप्रिय नाइट क्लब में रविवार देर रात लगी आग ने कहर बरपा दिया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उत्तराखंड के पाँच युवक भी शामिल हैं,

जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह के रूप में हुई है।

ये सभी क्लब में स्टाफ के रूप में कार्यरत थे और आग लगते ही धुआँ और लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है और उत्तराखंड से लेकर गोवा तक प्रशासन पर सुरक्षा लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *