Monday, April 13News That Matters

उत्तरकाशी: प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह का ऐतिहासिक स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड प्रधान संगठन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और डुंडा प्रखंड के पनोथ गांव के ग्राम प्रधान  कृपाल सिंह का रविवार, 12 अप्रैल को अपने गृह जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद की सीमा पर प्रवेश करते ही प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे कृपाल सिंह का काफिला जैसे ही डुंडा और उत्तरकाशी मुख्यालय पहुंचा, वहां मौजूद भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर खुशी का इजहार किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।

​इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृपाल सिंह ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरी नहीं, बल्कि उत्तरकाशी के हर एक प्रधान और कर्मठ कार्यकर्ता की है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और प्रदेश स्तर पर प्रधानों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।”

जनपद मुख्यालय तक समर्थकों ने एक रैली के रूप में उनका स्वागत किया। विभिन्न ग्राम प्रधानों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।स्वागत समारोह में डुंडा प्रखंड समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।